CM योगी ने संस्कृत भाषा में दिया वीडियो बयान..सभी प्रदेशवासियों को संस्कृत सप्ताह की दी शुभकामनाएं

Spread the love

 

 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को संस्कृत दिवस पर संस्कृत भाषा सप्ताह शुरू होने की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें वह संस्कृत में संदेश देते नजर आ रहे हैं।

 

वीडियो में उन्होंने कहा कि यूपी के सभी निवासियों को संस्कृत भाषा सप्ताह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। संस्कृत भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय संस्कृति का मूल है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए संस्कृत भाषा का अध्ययन अति आवश्यक है। इस सप्ताह हम संस्कृत के महत्व का स्मरण करेंगे। संस्कृत साहित्य के अमृत का पान करेंगे। विद्यालयों और घरों में संस्कृत भाषा का प्रचार किया जाएगा। संस्कृत भाषा के विकास के लिए राज्य सरकार हमेशा ही तत्पर है। इस सप्ताह सिर्फ उत्सव ही नहीं होगा बल्कि संस्कृत के विकास के लिए कार्य किए जाएंगे। एक बार फिर से प्रदेश के सभी निवासियों को संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाएं।

इसके पहले उन्होंने एक्स पर कहा कि देववाणी संस्कृत भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति, ऋषियों की वाणी का स्पंदन और सनातन ज्ञान का अनंत स्रोत है। यह भाषा हमारी परम्परा, प्रज्ञा और वैश्विक बौद्धिकता की आधारभूमि है। आइए, विश्व संस्कृत दिवस पर इस अमृत वाणी के संरक्षण, प्रसार और दैनिक जीवन में प्रयोग हेतु संकल्पित हों।


Spread the love
और पढ़े  प्रभाव: 10 वाली चाय 20 में, समोसा और कचौड़ी भी हुई महंगी, गैस संकट का दिखा असर!
  • Related Posts

    सास-साले की हत्या करने का आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 सिपाही घायल

    Spread the love

    Spread the loveबरेली में अपनी सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को हुए दोहरे…


    Spread the love

    धमाके के साथ उड़े कार के परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के 4 लोगों ने तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the loveमूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ पर सोमवार की सुबह 6.15 बजे ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। इस…


    Spread the love