अयोध्या- 6 महीने पहले 150 करोड़ रुपये की लागत से बना ओवरब्रिज धंसा, गुणवत्ता पर खड़े हुए कई सवाल

 

 

लखनऊ हाईवे पर सहादतगंज बाईपास तिराहे पर 150 करोड़ रुपये की लागत से बना ओवरब्रिज धंस गया। इस कारण यातायात रोकना पड़ा। इसका निर्माण छह माह पहले हुआ था। इतनी जल्दी ओवरब्रिज धंसने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया। इसकी बाउंड्री पर भी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्थानीय इकाई को शुक्रवार सुबह पुल की सड़क धंसने की जानकारी हुई। तुरंत अधिकारी व इंजीनियर मौके पर पहुंचे और पुल पर आवागमन बंद कर दिया।

एनएचएआई के जेई योगेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते पुल का हिस्सा धंसा है। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और पुल पर आवागमन को परिवर्तित कर दिया गया। बताया कि दो दिन में यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

और पढ़े  आजम खां को नोटिस: 19 साल पुराने दुकान तोड़ने के मामले में पुनर्विवेचना शुरू, घर पहुंची रामपुर पुलिस
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में 28 अपर पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस अधीक्षक के तबादले, लखनऊ समेत कई कमिश्नरेट में फेरबदल

    उत्तरप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें 10 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। तबादला सूची में लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर…

    दशाश्वमेध घाट: एक लाख लोगों पर चला मिलिट्री धुन का जादू, 4:21 मिनट तक शंखनाद, काशी में दिखा अद्भुत नजारा

    सुरसरि गंगा किनारे आध्यात्म के उजाले के बीच श्रद्धालु राष्ट्रभक्ति के भाव में नजर आए। दशाश्वमेध घाट पर करीब एक लाख लोग गंगा महाआरती, क्रैकर-ड्रोन शो तक घाट पर ही…