सीएम धामी: तबाही का मंजर.. परिवार के 3 लोगों की मौत, प्रभावितों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Spread the love

सीएम धामी: तबाही का मंजर.. परिवार के 3 लोगों की मौत, प्रभावितों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड के टिहरी में भिलंगना ब्लॉक के नौताड़ तोक में बादल फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बारिश और भूस्खलन ने यहां भारी तबाही मचाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां क्षेत्र में प्रभावितों का हाल जानने पहुंचे।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि नौताड़ तोक में एक होटल बह गया। जिसमें होटल स्वामी भानु प्रसाद(50), उनकी पत्नी नीलम देवी(45) व पुत्र विपिन(28) लापता थे। रेस्क्यू अभियान के दौरान भानु और उनकी पत्नी नीलम का शव घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर बरामद कर लिया गया है। वहीं, लापता युवक विपिन घायल अवस्था में मिला है।

2014 की वो काली रात आई ग्रामीणों को फिर याद
मलबा मुंह में भर जाने के कारण विपिन को सीने में तकलीफ और सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। रात दो बजे विपिन को पिलखी से एम्स ले जाया गया। सभी आपातकालीन प्रयास और उपचार देने के बावजूद विपिन को बचाया नहीं जा सका। विपिन ने डैम टॉप के निकट दम तोड़ दिया। उसकी बॉडी को डीएच बौराड़ी में लाया गया है।

बता दें कि 31 जुलाई 2014 की रात को भी भिलंगना ब्लॉक के जखन्याली गांव के नौताड़ तोक में बादल फटने से पांच लोग मालबे में जिंदा दफन हो गए थे। उस दौरान भी कई अन्य घरों में मालबा घुसने से नौताड़ जनधन का भारी नुकसान हुआ था। 10 साल बाद फिर 31 जुलाई 2024 रात को बादल फटने से नौताड़ तोक में रह रहे एक ही परिवार के तीन लोग मौत के मुंह में समा गए हैं।

और पढ़े  चौंकाने वाला मामला- एक नंबर पर दो कारें,अलग-अलग मालिक, रुद्रपुर आरटीओ में मिलीं दो कारें

सीएम धामी ने की पीड़ित परिवार से फोन पर बात
नौताड़ तोक में बादल फटने के बाद नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जखन्याली ग्राम पंचायत की प्रधान के पति दीपक श्रीयाल से मोबाइल पर बात की। घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने पूछा घटना के कितने देर बाद एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। सीएम ने कहा वह अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही स्थितियों को सामान्य करने की दिशा में कार्य करने को कहेंगे। ग्राम प्रधान के पति दीपक ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां पर बादल फटने की पुनरावृत्ति हुई है। 2014 में भी बादल फटने से काफी नुकसान हुआ था और इस बार भी फिर वही स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने नौताड़ तोक में निवासरत सभी 14 परिवारों का पुनर्वास करने की गुहार लगाई है।


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    चमोली टनल भूस्खलन- गले तक पानी और मलबे से भर गई आधी टनल, नीले ड्रमों के सहारे जवान रेस्क्यू में जुटे

    Spread the love

    Spread the loveअलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में जिस स्थान पर मजदूर काम कर रहे थे, वहां से करीब 150 मीटर दूर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *