एलबीएस में स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं पॉलीथिन उन्मूलन अभियान

एलबीएस में स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं पॉलीथिन उन्मूलन अभियान

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अंजु अग्रवाल के निर्देशन में रोवर रेंजर्स यूनिट, ईको क्लब एवं एनएसएस यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर और परिसर के बाहर स्वच्छता, वृक्षारोपण और पॉलिथिन उन्मूलन अभियान चलाया गया। रोवर रेंजर्स स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर के समस्त वृक्षों को संरक्षित करने के संकल्प के साथ ही वृक्षों की रंगाई पुताई, कीट नाशक रोगन और स्वच्छता, पॉलिथिन उन्मूलन का कार्य किया गया। ईको क्लब के माध्यम से तैयार जैविक खाद को परिसर के विभिन्न वृक्षों और हर्बल गार्डन में प्रयोग किया गया। इस अवसर पर रोवर रेंजर्स प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. हेम चन्द्र, ईको क्लब प्रभारी डॉ. भारत सिंह डोबाल, एनएसएस प्रभारी डॉ. गीता भट्ट, डॉ. रीता दुर्गापाल, सामाजिक कार्यकर्ता दान सिंह अधिकारी, जयपाल, राकेश कुमार, रोवर रेंजर्स, एनएसएस स्वयंसेवी और ईको क्लब के विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर श्रमदान किया। स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे ने किया।

और पढ़े  देहरादून: एक-दो नवंबर को राष्ट्रपति का दौरा, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…