मुख्यमंत्री योगी ने प्रभु श्रीराम को पालने में झूलाया

मुख्यमंत्री योगी ने प्रभु श्रीराम को पालने में झूलाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को वासंतिक नवरात्र की महानवमी एवं प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें धर्म को मात्र उपासना विधि मानने की भूल नहीं करनी चाहिए। धर्म कर्तव्य का बोध कराता है। धर्म हमें सदाचार, कर्तव्य और नैतिक मूल्यों से जोड़कर सन्मार्ग पर चलते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक प्रवृत्ति की ओर अग्रसर करता है। इसी व्यापक अर्थ में हमें धर्म को अंगीकार करना होगा। धर्म की इसी अवधारणा के अनुरूप केंद्र व प्रदेश सरकार सकारात्मकता व रचनात्मकता को प्रोत्साहन दे रही है।

सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन एवं श्रीराम जन्मोत्सव का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीरामनवमी पर दिख रहा उल्लास व उमंग यह प्रदर्शित करता है कि समाज मे सात्विक व रचनात्मक प्रवृत्तियां तेजी से आगे बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सकारात्मकता व रचनात्मकता के कार्यक्रमों से नए भारत का निर्माण हो रहा है।

कहा कि पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक पूरा देश एकस्वर के प्रधानमंत्री की भाषा में बोल रहा है। पूरी दुनियासामर्थ्यवान और शक्तिशाली भारत की ताकत का एहसास कर रही है। उन्होंने कहा कि समर्थ भारत में रामराज्य की परिकल्पना भी साकार हो रही है। रामराज्य के अनुरूप शासन की योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके तक बिना भेदभाव पहुंच रहा है।

और पढ़े  अयोध्या: माँ भुवनेश्वरी देवी वैष्णो धाम मंदिर में गूंजी देवी भागवत की महिमा, विधायक गोरखनाथ बाबा ने लिया शिव विवाह का आनंद
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…