छत्तीसगढ़ / रायपुर- आज़ादी का जश्न – बच्चों में देशभक्ति जगाने का अनूठा प्रयास

 

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया की ओर से सिंगिंग, डांसिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक तरीके से देशभक्ति की भावना जाग्रत करना है।
कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें दिव्यांग बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ अपना हुनर और प्रतिभा प्रस्तुत करेंगे, जिससे यह आयोजन और भी प्रेरणादायी बन जाएगा।

कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित रायपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा –
“यदि बच्चे इसी तरह रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे तो उनके दिलों में देशभक्ति की भावना और भी प्रबल होगी।”

रायपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि मारुति फाउंडेशन और हेरिटेज इंडिया लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर सराहनीय कार्य कर रहे हैं, और यह कार्यक्रम भी एक बेहतरीन पहल है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रतियोगिता में जो बच्चा प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त करेगा, उसे वे स्वयं पुरस्कृत करेंगे।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष मेघा तिवारी ने कहा –
“हम मानते हैं कि बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए बड़े-बड़े प्रयासों की नहीं, बल्कि छोटे-छोटे प्रयासों की भी उतनी ही अहमियत है। इसी सोच के साथ हम यह प्रतियोगिताएँ आयोजित कर रहे हैं।”

यह प्रतियोगिता 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें बच्चे अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से आज़ादी के जज़्बे को रंग, सुर और ताल में पिरोएंगे।

और पढ़े  सूरजपुर में बड़ा हादसा: रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

📍 स्थान: श्री चैतन्य टेक्ने स्कूल, बिमल एवेन्यू रोड, श्रीजी कल्पतरु कॉलोनी,अमलीडीह, विशाल नगर, रायपुर
📞 जानकारी एवं पंजीकरण के लिए संपर्क करें: मेघा तिवारी – +91 96919 83739
📝 प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण प्रक्रिया जारी है

  • Related Posts

    सूरजपुर में बड़ा हादसा: रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को रेण नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राम सरस्वतीपुर घाट पर एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब…

    प्रेमासाई आज से लगायेंगे दिव्य और प्रेत दरबार: 24 से 28 अक्टूबर तक रायपुर में सुनेंगे श्रद्धालुओं की फरियाद

    मां मातंगी दिव्यधाम जी जामगांव के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाईं महाराज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अवधपुरी मैदान गुढ़ियारी में 24 से 28 अक्टूबर तक दिव्य दरबार लगायेंगे। इस दौरान प्रेत दरबार भी लगायेंगे।…