छत्तीसगढ़: बिलासपुर पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही..

Spread the love

छत्तीसगढ़: बिलासपुर पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही..

रिपोर्टर – मेघा तिवारी

10 बिलियन ऑनलाइन चीनी” ऐप में रकम लगाने पर दुगुना लाभ का झांसा देकर लोगों से रकम जमा कराने कर रहे थे सेमिनार….भोली भाली आम जनता को रकम दुगना करने के झांसा/लालच से बचाया गया…

बिलासपुर आज बिलासपुर पुलिस के सिविल लाइन थाना को मुखबिर से सूचना मिला की एक 10 बिलियन ऑनलाइन चाइनीज ऐप में रकम डालने से 2 गुना लाभ मिल रहा है | इसका प्रचार प्रसार पुराना बस स्टैंड रोड स्थित होटल एमराल्ड पर संतोष सोनवानी व दिलीप वर्मा के द्वारा आसपास के ग्रामीणों एवं शहरवासियों को बुलाकर बरगला कर 10 बिलियन ऐप के माध्यम से पैसा लगाने तथा 200 दिन में दोगुना हो जाएगा का लालच देकर झांसे में लेकर बिना वैध दस्तावेज व बिना अनुमति के सेमिनार चला रहे है। सूचना मिलते ही मुख्य पुलिस अधीक्षक द्वारा एक टीम बनाया गया जिन्हें दायित्व दिया गया था कि मौके में जाकर चेक किया जाये की जो जानकारी मिली उसमे सत्यता कितनी है | टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी मौके में पहुंची और देखी की जो आसपास के ग्रामवासी व शहर के लगभग 40–50 लोगों को बिठाकर 10 बिलियन डॉलर नामक चनाईज ऐप में रकम को जमा करोगे तो 2 गुना लाभ मिलेगा बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे थे। जिस पर मौके पर ही दोनों आरोपी संतोष सोनवानी एवम् दिलीप वर्मा को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई|
बिलासपुर पुलिस की इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल (IPS), सिविल लाइन पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम का योगदान रहा |

और पढ़े  छत्तीसगढ / रायपुर- रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम से पुलिसिंग होगी मजबूत

Spread the love
  • Related Posts

    छत्तीसगढ / रायपुर- रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम से पुलिसिंग होगी मजबूत

    Spread the love

    Spread the love       रायपुर में लागू की गई नई पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को लेकर अधिकारियों ने इसके लाभ और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।…


    Spread the love

    छत्तीसगढ़- ब्रेक फेल होने के बाद पलटी बस, पांच की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

    Spread the love

    Spread the loveजशपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *