छत्तीसगढ़: नारकोटिक्स / ड्रग्स के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी चढे तोरवा पुलिस के हत्थे….

छत्तीसगढ़: नारकोटिक्स / ड्रग्स के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी चढे तोरवा पुलिस के हत्थे….

रिपोर्टर – मेघा तिवारी

*बिलासपुर -* जिले मे लगातार नशे का कारोबार चलने की ख़बर आने के चलते बिलासपुर पुलिस द्वारा नारकोटिक्स / ड्रग्स के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से सूचना मिलने से रेलवे स्टेशन बापु खोली रेल मजदुर कांग्रेस कार्यालय रोड पर दो व्यक्ति अपने पास रखे तीन पीठु बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे थे । उक्त सूचना से वरीष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर एनडीपीएस के प्रावधानों का पालन करते हुए मौके पर दबीश देकर आरोपी एवं विधी से संघर्षरत बालक से अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर कार्यवाही किया गया। आरोपीयों के कब्जे से करीबन 15 किलो ग्राम किमती 150000 रू का गांजा जप्त किया गया । जिला बिलासपुर छग धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट मे दोनों आरोपी प्रेमप्रकाश माझी पिता बाबुलाल मांझी उम्र 40 साल निवासी ग्राम रायपुरा चौकी बिलहरी जिला कटनी मप्र और विधी से संर्घषरत बालक को पकड़ लिया गया। मामले में आरोपी व विधी से संघर्ष बालक के विरूद्ध एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायीक रिमांड लिया जाता है ।
<strong>छत्तीसगढ़: नारकोटिक्स / ड्रग्स के खिलाफ बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी चढे तोरवा पुलिस के हत्थे….</strong>
संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेंन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पुजा कुमार के मार्गदर्शन पर निरीक्षक उत्तम कुमार साहु, उप निरीक्षक हृदय शंकर पटेल, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक कमलेश्वर शर्मा, आरक्षक लालन सिंह परिहार, आरक्षक रामचंद ध्रुव, आरक्षक यशपाल टंडन की विशेष भूमिका रही है।

और पढ़े  रायपुर / छत्तीसगढ़- मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह पहल राज्य में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने…

    छत्तीसगढ़ के 26 साल: CM साय ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, कहा- विकास से विकसित भारत का संकल्प

    छत्तीसगढ़ अपने गठन के 26 वर्ष पूरे होने पर विकास की नई इबारत लिख रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण…