छत्तीसगढ़: यातायात जागरूकता की दिशा में पुलिस अधीक्षक की एक नई पहल “यातायात की पाठशाला”

Spread the love

छत्तीसगढ़: यातायात जागरूकता की दिशा में पुलिस अधीक्षक की एक नई पहल “यातायात की पाठशाला”

रिपोर्टर – मेघा तिवारी

बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह बिलासपुर में यातायात के सुधार के क्षेत्र के साथ लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं यातायात अव्यवस्था रोकने तथा यातायात नियम के उल्लंघन कर्ताओं को पाठ पढ़ाने “यातायात की पाठशाला” कार्यक्रम का आगाज किया है।

आज इसी क्रम में स्थानीय पुराना बस स्टैंड से इस कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ | इस संबंध में यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से रोहित कुमार बघेल व उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की सोच के अनुरूप “यातायात की पाठशाला” का आयोजन कर यातायात नियमों का उल्लंघन कर्ताओं को रोककर उन्हें लैपटॉप के द्वारा चलचित्र के माध्यम से यातायात उल्लंघन न करने की सीख दी जानी है।

इस संबंध में रोड सेफ्टी सेल के सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे ने ऐसे उल्लंघन कर्ताओं को एकत्र कर आज पुराना बस स्टैंड एवं रिवर व्यू में ऐसे तमाम लोगों को लैपटॉप के जरिए यातायात के नियमों का उल्लंघन ना करने एवं उल्लंघन करने पर होने वाली क्षति के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक हरीश चंद्र ठाकुर,आरक्षक रोशन खेस भुनेश्वर मरावी, जावेद अली शालेंद्र सिंह, अर्पित सिंह, धर्मेंद्र मार्बल आदि उपस्थित थे।


Spread the love
और पढ़े  जग्गी हत्याकांड- जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा
  • Related Posts

    रायपुर छत्तीसगढ़: गोल बाजार के नए टीआई स्वराज त्रिपाठी का मीडिया ने किया स्वागत, केक काटकर दी बधाई

    Spread the love

    Spread the love   गोल बाजार थाने के नए प्रभारी स्वराज त्रिपाठी को स्थानीय मीडिया ने जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी और नया पदभार संभालने पर शुभकामनाएं प्रदान कीं।…


    Spread the love

    जग्गी हत्याकांड- जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the love   2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *