उत्तराखंड मानसून: बोल्डर गिरने के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित, हाईवे बंद, जगह-जगह रोके गए तीर्थयात्री

 

उत्तराखंड में मानसून का असर चारधाम यात्रा पर गहराने लगा है। केदारनाथ में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते आज सोनप्रयाग में तीर्थयात्रियों को एहतियातन रोक दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि केदारनाथ पैदल मार्ग के सभी पड़ावों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

वहीं, दूसरी ओर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोविंदघाट के समीप पिनौला में चट्टान से बोल्डर गिरने के कारण हाईवे बाधित हो गया है। इससे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को मार्ग में ही रोक दिया गया है।
रातभर की बारिश के कारण ज्योतिर्मठ क्षेत्र में चट्टानों से पत्थर छिटक कर हाईवे पर आ गिरे, जिससे हाईवे के दोनों ओर तीर्थयात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मौके पर पुलिस और बीआरओ की टीमें पहुंच चुकी हैं और मलबा हटाने का काम जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मार्ग खुलते ही तीर्थयात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया जाएगा। प्रशासन तीर्थयात्रियों से धैर्य बनाए रखने और मौसम के मद्देनजर सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है।

और पढ़े  हरिद्वार: जापान के दो संत निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बने, पट्टाभिषेक समारोह में प्रदान की गई उपाधि
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…