चंपावत- खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान गले में भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत

Spread the love

चंपावत में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र हाल मछियाड़ निवासी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान भाला लगने से मौत हो गई। मौत के बाद परिजन और परिवार में शोक का माहौल है। मां और तीनों बहनें भाई की मौत पर यकीन नहीं कर पा रहा है।

शनिवार को गोरलचौड़ खेल मैदान में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। कॉलेज के सभी छात्र पूरे जोश के साथ अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए पहुंचे थे। करीब आठ बजे से कॉलेज के छात्र-छात्राओं का पहुंचना शुरू हो गया था। वहीं कॉलेज के शिक्षक और शिक्षिकाएं भी खेल गतिविधियां कराने के लिए तैयारियों में जुटे थे। 100 मीटर दौड़ की तैयारी चल रही थी। खेल मैदान में जिला प्रेक्षागृह वाले हिस्से में स्थित गोल पोस्ट के समीप कॉलेज की खेल सामग्रियों को रखा गया था इसमें भाला और अन्य खेल उपकरण भी रखे थे।

 

इस दौरान प्रेक्षागृह वाली तरफ कुछ बच्चे फुटबाल खेल रहे थे। इस दौरान उनकी फुटबाल बीच मैदान में आ निकल गई। पास में मौजूद पॉलिटेक्निक कॉलेज इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के 20 वर्षीय छात्र सोमेंद्र सिंह बोहरा पुत्र भूपाल सिंह बोहरा फुटबाल वापस देने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान कॉलेज के ही एक छात्र ने गोल पोस्ट के पास रखे भाले को उठाकर फेंक दिया। इस भाला सीधा सोमेंद्र की बाएं कंधे की तरफ लग गया। वह मौके पर ही नीचे गिरे पड़े। आसपास मौजूद छात्र-छात्राओं में अफरा तफरी मच गई। आखिर ये क्या हुआ। कॉलेज के शिक्षक भी उस तरफ दौड़े और तुरंत ही भाला निकालकर छात्र को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद परिवार, परिचितों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल में चीख पुकार मचती रही। पुलिस ने पंचनाम भरा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया गया। छात्र का अंतिम संस्कार मछियाड़ किया जाएगा। उनके पिता के आने के बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बेहद सरल स्वभाव का था सोमेंद्र
राजकीय पॉलिटेक्निक का मृतक छात्र सोमेंद्र सिंह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह बेहद सरल स्वभाव का था। पढ़ाई लिखाई में उसका अधिक ध्यान रहता था। अपने काम पर उसका ध्यान केंद्रित रहता था। उसका चयन अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा भी पास की थी। सरल स्वभाव के सोमेंद्र की मौत की खबर मिलने के बाद जूप क्षेत्र के साथ ही मछियाड़ से भी लोग पहुंचे। उसके जानने वाले की आंखें पूरी तरह नम थी। कोई भी अपने आंसू रोक नहीं पा रहा था। उसके पॉलिटेक्निक कक्षा के साथ छात्र भी इस घटना से हैरान परेशान थे। पूरा स्टाफ अस्पताल में डटा रहा। सोमेंद्र और उसकी तीन बहने मां के साथ करीब पांच साल पूर्व चंपावत आ गया था। उसने चंपावत से ही इंटर की पढ़ाई की थी। परिवार जूप क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। पिता भूपाल सिंह गुजरात में काम करते हैं। टनकपुर आमबाग निवासी मृतक के चाचा लक्ष्मण सिंह बोहरा ने बताया सोमेंद्र बहुत ही मिलनसार था। इधर अस्पताल में डीएम मनीष कुमार, एसडीएम सदर अनुराग आर्या, तहसीलदार बृजमोहन आर्या, सीओ देवेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, दायित्वधारी मुकेश महराना, सभासद रविंद्र बिष्ट, कैलाश अधिकारी आदि अस्पताल पहुंचे।

तीन बहनों में सबसे बड़ा था सोमेंद्र
 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र सोमेंद्र सिंह तीन बहनों में सबसे बड़ा था। सौम्या कक्षा 12 और रियांशी कक्षा 10 में पीएमश्री जीजीआईसी चंपावत की छात्रा है। जबकि छोटी बहन पल्लवी कक्षा साथ में एक निजी स्कूल की छात्रा है। भाई की मौत की घटना की खबर मिलने के बाद जब तीनों अस्पताल पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल है। आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। मां दीपा भी बेटे की मौत की खबर सुनकर सदमे में आ गई थी। किसी को कुछ नहीं सूझ रहा था। अस्पताल में बहन पल्लवी, मां और बहन की दोस्त मानसी की भी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें कुछ घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। उनका इलाज करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मृतक छात्र सुबह ही घर से नाश्ता कर वार्षिक खेल प्रतियोगिता के लिए निकल गया था।

और पढ़े  गौलापार - पेड़ गिरा...यातायात ठप, वन विभाग नहीं आया तो ग्रामीणों ने खुद संभाली बागडोर, 45 मिनट में खुला रास्ता

फोरेंसिक टीम एकत्र किए साक्ष्य
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की। टीम ने ड्रोन और वीडियो फोटो लेकर घटना का बारीकी से अध्ययन किया। मृतक छात्र के गले में लगे भाले की वीडियो और फोटो लिए। कई देर तक टीम ने पूरी तरह से घटना स्थल में गहन जांच की। एसपी रेखा यादव, सीओ देवेंद्र सिंह, प्रभारी कोतवाल लक्ष्मण सिंह जगवाण भी घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। 100 मीटर दौड़ की तैयारी हो रही थी। अनाउंसमेंट भी हो गया था। सभी छात्र तरफ जा रहे थे। खेलकूद का भी सामान वहीं पर रखा हुआ था। इसमें से एक छात्र ने रखा भाला उठाया और प्रैक्टिस करने लगा। इस दौरान कुछ बच्चे फुटबाल खेल रहे थे। सोमेंद्र अचानक भीड़ से हटके उस तरफ चला गया और फेंका गया भाला उसकी गर्दन पर लग गया। तुरंत ही उसे शिक्षक अस्पताल ले गए।

 

विनय शर्मा, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक चंपावत
जिला अस्पताल में राजकीय 
पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र को लाए गए थे। उसकी गर्दन में चोट लगी थी और वह कोई हरकत नहीं कर रहा था। चिकित्सकों ने उसकी जांच की और जांच के बाद उसे मृत घोषित किया गया।-डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी, पीएमएस, जिला अस्पताल।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- राज्य में शराब की नई दुकानें खोले जाने पर रोक लागू रहेगी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने आबकारी आयुक्त के बयानों के आधार पर यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की आबकारी नीति के तहत अब नई मदिरा की दुकानें…


    Spread the love

    उत्तराखंड: मतदाता सूची में हैरान करने वाली गड़बड़ियां, 2 लाख के माता-पिता नाबालिग, 92 हजार के दादा जवान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में दो लाख मतदाता ऐसे हैं जिनके माता-पिता नाबालिग हैं। वहीं, 92 हजार मतदाताओं के दादा जवान हैं। ये हम नहीं कह रहे, चुनाव आयोग के एसआईआर…


    Spread the love