असम सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा: 4 मंत्रियों के मिली अहम जिम्मेदारी, 26 मई के बाद होगा कैबिनेट विस्तार

Spread the love

सम में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने आज अपने मंत्रिमंडल के चार मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। राजभवन की मंजूरी मिलने के बाद आधिकारिक तौर पर विभागों की सूची जारी की गई। फिलहाल मंत्रिमंडल के विस्तार तक कई अहम विभाग मुख्यमंत्री अपने पास ही रखेंगे।

 

किन्हें मिला विभाग?

मुख्यमंत्री सरमा के साथ शपथ लेने वाले चार मंत्रियों में भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नियोग, एजीपी के अतुल बोरा और बीपीएफ के चरण बोरो शामिल हैं। इन चारों नेताओं को अलग-अलग सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

किसे मिला कौन सा विभाग?

    • पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश्वर तेली को श्रम कल्याण, चाय जनजाति और आदिवासी कल्याण व ट्रांसफॉर्मेशन एंड डेवलपमेंट विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
    • वहीं पिछली सरकार में वित्त मंत्री रहीं अजंता नेओग को महिला एवं बाल विकास और पर्यटन विभाग सौंपा गया है।
    • असम गण परिषद के नेता अतुल बोरा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, असम समझौता क्रियान्वयन, सीमा संरक्षण एवं विकास और आबकारी विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
  • दूसरी ओर, चरण बोरो ने पिछली सरकार की तरह इस बार भी परिवहन और बोडोलैंड कल्याण विभाग अपने पास बरकरार रखा है।

बाकी सभी विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेंगे

सरकार की ओर से कहा गया है कि मंत्रालय के विस्तार तक बाकी सभी विभाग मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के पास रहेंगे। सरमा ने बुधवार को संकेत दिया था कि विधानसभा के पहले सत्र के 26 मई को समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

और पढ़े  West Asia- वार्ता स्थल से बाहर निकला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, ड्रोन हमले के बाद कुवैत एयरपोर्ट में आग लगी

राजनीतिक तौर पर भी इन नियुक्तियों को संतुलन साधने की कोशिश माना जा रहा है। रमेश्वर तेली चाय जनजाति समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं, अजंता नेओग महिला चेहरा हैं, अतुल बोरा क्षेत्रीय असमिया समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि चरण बोरो बोडो आदिवासी समुदाय से आते हैं।

गौरतलब है कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने हालिया विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 102 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है। हिमंत बिस्व सरमा ने 12 मई को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।


Spread the love
  • Related Posts

    वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता

    Spread the love

    Spread the love वेनेज़ुएला में 4.9 तीव्रता का नया भूकंप वेनेज़ुएला में बड़े भूकंपों के कुछ दिनों बाद ही 4.9 तीव्रता का नया भूकंप महसूस किया गया। वेनेजुएला में राहत…


    Spread the love

    West Asia- अमेरिका ने ईरान पर हमले का जारी किया वीडियो, इस्राइल-लेबनान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इस्राइल और लेबनान के बीच एक शुरुआती शांति समझौते की घोषणा की है। इसे कई महीनों से जारी संघर्ष…


    Spread the love