सीबीएसई बोर्ड 12th Result: खत्म हुआ इंतजार, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, उत्तराखंड के छात्र यहां देखें नतीजे

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच एक ही शिफ्ट में हुई थीं। आज सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है।

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। देहरादून रीजन में इस वर्ष कुल 81.42 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस रीजन में उत्तराखंड के 13 तथा उत्तर प्रदेश के 8 जनपद शामिल हैं। देहरादून रीजन को देशभर के 22 रीजन में 17वां स्थान प्राप्त हुआ है।

छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया
इस वर्ष परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। देहरादून रीजन में कुल 1285 विद्यालय परीक्षा प्रक्रिया में शामिल रहे, जबकि 480 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पंजीकृत छात्रों की संख्या 97,623 रही, जिनमें 54,601 छात्र और 43,022 छात्राएं शामिल थीं। वहीं, परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों की संख्या 97,012 रही, जिसमें 54,172 छात्र और 42,840 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। परिणाम के अनुसार छात्रों का पास प्रतिशत 77.92 रहा, जबकि छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 85.84 प्रतिशत पास प्रतिशत हासिल किया।

छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि DigiLocker और UMANG पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी, इसलिए अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें ताकि बिना किसी परेशानी के तुरंत परिणाम देख सकें।

सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

और पढ़े  अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: CM धामी की घोषणा, दिव्यांग युवाओं को मिलेगी सिविल सर्विस की मुफ्त कोचिंग
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…