चमोली: मामूली कहासुनी में पत्नी को पत्थर से वार कर मार डाला, शव को लगाया ठिकाने, घर पहुंचा बेटा तो खुला राज

 

प्रखंड के छैकुड़ा गांव में झगड़े के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। घटना सोमवार की बताई जा रही है। बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी पति की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार 24 नवंबर की दोपहर को छैकुड़ा गांव के महावीर प्रसाद देवली की अपनी पत्नी दमयंती देवी (51) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। महावीर ने गुस्से में पत्थर से वार कर पत्नी की हत्या कर दी और रात में ही पत्नी के शव को गांव से आधा किलोमीटर दूर एक गदेरे में पत्थरों से दबाकर घर आ गया।

 

मंगलवार को मृतका का बड़ा बेटा विनय घर पहुंचा तो पिता से मां के बारे में पूछा तो पता चला कि वह बीते दिन से लापता है। उसने मां की काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं चल पाया। उसने रात में पुलिस चौकी नारायणबगड़ में मां के लापता होने की सूचना दी।

 

बुधवार सुबह पुलिस ने छैकुड़ा गांव पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू की और शक होने पर महावीर प्रसाद से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल करते हुए पत्नी के शव को गदेरे से बरामद करा दिया। थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। हत्यारोपी महावीर प्रसाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  हरिद्वार: सब्जी मंडी में खरीदारी के समय पैदल चलते हुए अचानक जमीन पर गिरा युवक, मौके पर मौत
  • Related Posts

    देहरादून: BJP पार्षद के घर डकैती मामला, नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार

    देहरादून बसंत विहार क्षेत्र में पार्षद के घर में हुई डकैती मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दिल्ली में सक्रिय नेपाली मूल के गैंग के एक सदस्य…

    उत्तरकाशी: गोमुख-गंगोत्री ग्लेशियर की ऊंची चोटियां ट्रैकिंग के लिए खुला, तपोवन-केदारताल के लिए अभी इंतजार

    वन विभाग ने गोमुख और गंगोत्री ग्लेशियर की ऊंची चोटियों को पर्वतारोहण के लिए खोल दिया है। हालांकि अभी तपोवन व केदारताल ट्रैक को सामान्य ट्रैकर्स के लिए बंद रखा…