चमोली- क्रिसमस और नए साल के लिए औली में फुल हुई GMVN की बुकिंग, पर्यटक मौसम का भी ले रहे अपडेट

Spread the love

क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस की बुकिंग फुल हो गई है। अब पर्यटक निजी होटलों से संपर्क कर रहे हैं और मौसम की भी जानकारी ले रहे हैं। क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए औली पर्यटकों की पहली पसंद रहता है। इस दौरान औली में भारी तादाद में पर्यटक पहुंचते हैं।

औली में पर्यटकों की पहली पसंद जीएमवीएन गेस्ट हाउस रहता है और हर साल निगम के गेस्ट हाउस में पर्यटक एडवांस बुकिंग कराते हैं। इस बार भी औली में स्थित जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए बुकिंग हो गई है।

जीएमवीएन के प्रबंधक प्रदीप शाह ने बताया कि 25 से 31 दिसंबर तक सभी कमरे बुक हैं। वहीं होटल एसोसिएशन औली के अध्यक्ष अंती प्रकाश शाह ने बताया कि औली में नए साल को लेकर एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अभी ज्यादातर पर्यटक मौसम का अपडेट ले रहे हैं। मौसम यदि मेहरबान रहा तो क्रिसमस से नए साल तक पर्यटक अच्छी तादात में पहुंचेंगे।

 


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- छात्रों ने बनाई सेफ्टी डिवाइस:- झपकी लेते ही बजेगा अलार्म, शराब पीते ही स्टार्ट नहीं होगी कार
  • Related Posts

    ऋषिकेश: सरकारी वेबसाइट पर नीर वाटरफॉल का नाम नहीं, साल भर सैलानियों से गुलजार रहता है झरना

    Spread the love

    Spread the loveजिस नीर झरने की खूबसूरती देखने देश-विदेश से पर्यटक खिंचे चले आते हैं, उसे सरकारी सिस्टम ने कागजों (वेबसाइट) में भुला दिया है। एनआईसी टिहरी की साइट पर…


    Spread the love

    देहरादून- ईरान में खामेनेई की मौत पर दून में शिया समुदाय ने जताया शोक, जलाई कैंडल

    Spread the love

    Spread the love     ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद दून में शिया समुदाय ने तीन दिन का शोक रखा है। रविवार को शिया…


    Spread the love