नैनीताल: नैनीताल के युवा धावक एकेश तिवारी ने पूरी की 161 किमी ‘द बॉर्डर’ अल्ट्रामैराथन

 

नैनीताल के युवा उद्यमी और धावक एकेश तिवारी ने एक बार फिर प्रबल इच्छाशक्ति का प्रदर्शन कर 6 दिसंबर को राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित 100 मील (161 किमी) की अल्ट्रामैराथन ‘द बॉर्डर’ को मात्र 23 घंटे 29 मिनट में पूरा कर दिखाया।

उन्होंने इस अत्यधिक कठिन दौड़ को दूसरी बार सफलतापूर्वक पूरा किया है। ‘द बॉर्डर’ अल्ट्रामैराथन प्रति वर्ष द हेल रेस संगठन की ओर से 1971 के ऐतिहासिक लोंगेवाला युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की जाती है। इस बार इस दौड़ में देशभर से 1200 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। नवंबर में ही एकेश ने आदि कैलाश परिक्रमा 60 किमी रन को भी सफलतापूर्वक पूरा किया था। अल्ट्रामैराथन के बारे में एकेश ने कहा कि ये दौड़ें सिर्फ शारीरिक नहीं, मानसिक चुनौतियों का भी कठिन इम्तिहान होती हैं। इनसे गुजरकर इंसान अपनी सीमाओं को पहचानता और उनसे आगे बढ़ना सीखता है। उत्तराखंड के युवा एथलीटों के लिए एकेश ने संदेश दिया है कि पहाड़ के नौजवान खुद पर विश्वास कर अपनी सीमाओं को चुनौती दें और असंभव को संभव बनाएं।

और पढ़े  हल्द्वानी: BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महामंथन, सीएम समेत कई नेता शामिल, नितिन नवीन भी पहुंचे
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…