हल्द्वानी- कालाढूंगी रोड का ड्रेनेज हुआ फेल, कुसुमखेड़ा और ऊंचापुल में भरा पानी

कालाढूंगी रोड रविवार दोपहर पानी से लबालब हो गई। कुसुमखेड़ा चौराहा और ऊंचापुल में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह थी कि दुकानों के बाहर लोगों के खड़े होने तक की जगह नहीं बची। सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची लेकिन पानी की निकासी नहीं हो पाई। देर शाम तक सड़क पर पानी भरा रहा। अभी हाल ही में कुसुमखेड़ा चौराहे का चौड़ीकरण किया गया है। बताया गया कि चौड़ीकरण के दौरान ड्रेनेज वाला मुख्य नाला पट गया है। इसके कारण नाली चोक होने पर इसे खोलना आसान नहीं है। नगर निगम के सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने बताया कि सूचना पर नाला गैंग को मौके पर भेजा गया था लेकिन नाला खुल नहीं पाया। बताया कि ऊंचापुल की तरफ से आने वाले पानी की निकासी न होने से यह स्थिति पैदा हुई।

 

और पढ़े  हरिद्वार: रामलीला में बवाल, पत्थरबाजी से मची अफरातफरी, महिलाओं समेत कई लोग घायल
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    देवकुंज: छोड़ी पुरानी पहचान…नई उम्मीदों के साथ नया नाम, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अपनाया

    पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन के दौर के बीच गरुड़ विकासखंड के जिजोली गांव से एक बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। वीरान होने की कगार…