Cabinet Decision: कैबिनेट का फैसला..अब घर बैठे वीडियो कांफ्रेंसिंग से हो सकेगी रजिस्ट्री, ऐसे मिलेगा फायदा

 

 

 

अपनी भूमि व भवन की रजिस्ट्री अब आप घर बैठे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भी करा सकते हैं। प्रदेश मंत्रिमंडल ने स्टांप और निबंधन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना उत्तराखंड ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली 2025 को मंजूरी दे दी है।

घर से रजिस्ट्री की सुविधा में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पक्ष आमने-सामने होंगे। आधार प्रमाणीकरण से संपत्ति खरीदार और बेचने वाले का वीडियो केवाईसी से सत्यापन होगा। इसके बाद खरीद-बिक्री की पूरी प्रक्रिया का डिजिटल दस्तावेज तैयार होगा। यह दस्तावेज ई मेल के माध्यम से दोनों पक्ष को भेज दिया जाएगा। इससे दस्तावेज भी डिजिटल रूप में अधिक बेहतर तरीके से सुरक्षित रहेंगे।

स्थानीय वकील, वेंडर के हित रहेंगे सुरक्षित

नियमावली में स्थानीय अधिवक्ता, डीड राइटर, स्टांप विक्रेता, पिटीशन राइटर के हित सुरक्षित रखें गए हैं। वित्त एवं स्टांप विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड बार काउंसिल से जुड़े अधिवक्ता को रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी। जबकि डीड राइटर, स्टांप विक्रेता, पिटीशन राइटर का विभागीय पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। खरीद-बिक्री की प्रक्रिया में इनकी भूमिका पूर्ववत रहेगी। इससे उन्हें भी किसी भी प्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं होगा।

और पढ़े  देहरादून: बाल अधिकार आयोग के रिकॉर्ड में हेराफेरी, कार्रवाई से बचने को गायब किए उपस्थिति रजिस्टर के पन्ने
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…