देहरादून: अजीबोगरीब फैसला…वाहनों की नंबर प्लेट पर UK के बजाए लिखना होगा उ.ख.

Spread the love

 

भाषा विभाग ने राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए वाहनों की नंबर प्लेट पर अंग्रेजी में यूके के बजाय उ.ख. लिखने का अजब फैसला लिया है। फैसले के संबंध में जैसे ही सूचना जारी हुई, यह सोशल मीडिया में भी वायरल होने लगी। मोटर व्हीकल एक्ट के हिसाब से राज्य इस तरह का बदलाव नहीं कर सकता है।

भाषा विभाग ने उत्तराखंड राजभाषा अधिनियम 2009 के तहत हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग के पंजीयन कोड को हिंदी में अंकित करने का फैसला लिया। वन, भाषा, तकनीकी शिक्षा व निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सभी आरटीओ, एआरटीओ कार्यालयों में पंजीयन कोड केवल अंग्रेजी में लिखे जा रहे हैं।

 

जबकि उत्तर प्रदेश के समय में वाहनों पर हिंदी में भी पंजीयन कोड अंकित होते थे। लिहाजा, राज्य के अधिनियम के तहत यूके के स्थान पर उ.ख. लिखा जाने पर मंत्री उनियाल ने अनुमोदन दे दिया है। अब इस संबंध में फाइल परिवहन विभाग को भेजी जाएगी।
 

परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाती हैं। इस नंबर प्लेट पर पंजीयन कोड में कोई भी बदलाव राज्य के स्तर पर नहीं हो सकता है।

इसके लिए केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को ही फैसला लेना होता है। लिहाजा, भाषा विभाग का यह फैसला अर्थहीन नजर आ रहा है। सोशल मीडिया में भी इसे लेकर नाराजगी का भाव नजर आया।

और पढ़े  देहरादून- आपदा में घर के साथ दस्तावेज भी हो गए क्षतिग्रस्त तो घबराने की जरूरत नहीं, नहीं कटेगा आपका वोट

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love