BSP: बसपा नेता शमशुद्दीन राईन पार्टी से बर्खास्त, लखनऊ व कानपुर मंडल के थे प्रभारी

 

बसपा ने गुटबाजी व अनुशासनहीनता के आरोप में शमशुद्दीन राईन को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। वह लखनऊ व कानपुर मंडल के प्रभारी थे। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने बयान जारी कर दिया गया है।

जारी किए गए बयान में कहा गया है कि राईन पार्टी में गुटबाजी और अनुशासनहीनता कर रहे थे। उन्हें इस संबंध में चेतावनी भी दी गई लेकिन उन्होंने कार्यशैली में सुधार नहीं किया। ऐसे में उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।

बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ में नौ अक्तूबर को हुई रैली के बाद काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। वह यूपी चुनाव को लेकर पदाधिकारियों की बैठक कर चुकी हैं और अब बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगी।

लखनऊ में हुई रैली में उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं से यूपी चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए बसपा कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि वह बिहार में कई रैलियों को संबोधित कर सकती हैं।

BSP: बसपा नेता शमशुद्दीन राईन पार्टी से बर्खास्त, लखनऊ व कानपुर मंडल के थे प्रभारी

और पढ़े  UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी
  • Related Posts

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…