श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की ट्रक से टक्कर,3 लोगों की माैत, तीन की हालत गंभीर,मची चीख-पुकार

Spread the love

जौनपुर के रामपुर अंतर्गत यादव नगर तिराहे के पास एक बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। रविवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे में छह व्यक्ति घायल हो गए। इनमें तीन लोगों की माैत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हैं। इसमें एक घायल को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया और दो लोग निजी अस्पताल चले गए।

जानकारी के अनुसार, मरने वालों में दंपती भी शामिल हैं। इस हादसे में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अंबेडकरनगर जनपद के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के पालीपट्टी गांव से एक परिवार बीते शनिवार को मिर्जापुर स्थित विंध्याचल मंदिर में मां के दर्शन के लिए गया था। लाैटते समय जाैनपुर के बोलेरो से गंधोना गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। यादव नगर तिराहे के पास वाहन अनियंत्रित और गया और खड़े ट्रक से टक्कर हो गई।

 

मृतकों में  आलोक (38) निवासी ग्राम पाली पट्टी, फूला देवी (70) निवासी ग्राम जयनपुर, और गुड़िया वर्मा (32) निवासी ग्राम पाली शामिल हैं सभी अंबेडकर नगर के निवासी है। घायलों में अभिराट (20), मंजू वर्मा (40) और सुभाष वर्मा (30) हैं। गंभीर रूप से घायल अभिराट को उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

अन्य दो घायल महिलाओं को भदोही स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। जब तक चालक वाहन संभाल पाता, तब तक ट्रक से भिड़त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों पुलिस को सूचना दी।

और पढ़े  अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

Spread the love
  • Related Posts

    एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें…


    Spread the love

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love