अंकल काले रंग की गोलियां खिला कर फिर करता था घिनौना काम, 8 साल की मासूम की आपबीती

 

UP के झांसी में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक महिला के प्रेमी ने गुरुग्राम, हरियाणा में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की जब वापस झांसी अपने घर पहुंची तो उसने अपनी बहनों को आपबीती बताई। आठ साल की मासूम की पीड़ा सुनकर पिता उसे लेकर नवाबाद थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मूल रूप से चिरगांव निवासी युवक नवाबाद थाना क्षेत्र में रहकर प्राइवेट काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले अनबन होने पर पत्नी उसकी आठ साल की बेटी को लेकर गुरुग्राम के झारसा रोड, राजीव नगर में जाकर रहने लगी, जबकि दो बड़ी बेटियां उसके पास रहती हैं। वहां पत्नी की दोस्ती आकाश परिहार नामक युवक से हो गई। आकाश भी झांसी का रहने वाला है।

 

21 अक्तूबर को पत्नी के बुलाने पर वह गुरुग्राम गया था। वहां से पत्नी एवं मासूम बेटी को लेकर झांसी आया। यहां आने के बाद बेटी ने अपनी बहनों से आकाश के कुकर्म के बारे में बताया। मासूम ने बताया कि आकाश अंकल उसे काले रंग की गोलियां खिलाता था।

उसके बाद उसके साथ गंदा काम करता था। यह बात बेटियों ने पिता को बताई। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक पिता की तहरीर पर आरोपी आकाश परिहार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

और पढ़े  बाबा नीब करौरी: जन्मभूमि से समाधि तक करें सफर, टूर पैकेज को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, 50 फीसदी की विशेष छूट भी
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…