अयोध्या- महंत डॉ. स्वामी भरत दास जी महाराज के सानिध्य में बड़े मंगलवार पर भक्ति और सेवा का महासंगम

Spread the love

 

 

 ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर टेढ़ी बाजार चौराहे पर धार्मिक आस्था, सेवा और समर्पण का भव्य संगम देखने को मिला। श्री महंत डॉ. स्वामी भरत दास जी महाराज की पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद तथा राम गोस्वामी के नेतृत्व में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और हर ओर जय श्रीराम तथा जय बजरंगबली के जयघोष गूंजते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान और पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद विद्वान आचार्यों और भक्तों द्वारा सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। सुंदरकांड के प्रत्येक प्रसंग का श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर श्रवण किया। मान्यता है कि सुंदरकांड के पाठ से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और भगवान हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे और भक्ति रस में सराबोर हो गए।
आयोजन को विशेष आध्यात्मिक गरिमा महंत डॉ. स्वामी भरत दास जी महाराज की उपस्थिति से प्राप्त हुई। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े मंगलवार का पर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेवा, त्याग और मानव कल्याण का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त करने का सबसे श्रेष्ठ मार्ग भक्ति के साथ-साथ जरूरतमंदों की सेवा करना है।
वहीं आयोजन के प्रमुख राम गोस्वामी ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की कमान संभाली। उनकी देखरेख में सुंदरकांड पाठ से लेकर भंडारे तक की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद वितरण, पेयजल और अन्य सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्थानीय लोगों ने राम गोस्वामी के सेवा भाव और धार्मिक कार्यों के प्रति समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना की।
सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं, साधु-संतों, महिलाओं, बच्चों और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने इसे केवल भंडारा नहीं बल्कि जनसेवा का महायज्ञ बताया। पूरे दिन प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा और स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे।
इस अवसर पर अभिषेक दास, अंकित सिंह, आसू सिंह, अमर वीर सिंह, अनुराग तिवारी, शैलेश, यज्ञेश पाण्डेय, आदित्य पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, धर्मप्रेमी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए इसे बड़े मंगलवार के अवसर पर आयोजित एक प्रेरणादायी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम बताया।
धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और जनसेवा की भावना से ओतप्रोत यह आयोजन अयोध्या की गौरवशाली धार्मिक परंपरा का जीवंत उदाहरण बन गया। महंत डॉ. स्वामी भरत दास जी महाराज के आध्यात्मिक मार्गदर्शन और राम गोस्वामी के सफल नेतृत्व में संपन्न हुए इस आयोजन ने श्रद्धालुओं के मन में गहरी छाप छोड़ी और बड़े मंगलवार के पर्व को और अधिक यादगार बना दिया।

और पढ़े  अच्छे बच्चे नहीं थे भगत सिंह', IAS अधिकारी रिंकू सिंह के बिगड़े बोल, शहीद के अपमान पर लोगों में नाराजगी

Spread the love
  • Related Posts

    2026 जन्माष्टमी- मथुरा-वृंदावन में होटल हुए बुक, बांके बिहारी के ऐसे होंगे दर्शन, मंगला आरती के बदले नियम

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा और वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन और मंगला आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं…


    Spread the love

    दुपट्टे से गला कसकर भतीजी को मारा, फिर पैरों में ठोंकी तीन-तीन कील, बोला- चुड़ैल न बने इसलिए किया टोटका

    Spread the love

    Spread the love यूपी के बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के हाफिजगंज गौटिया गांव निवासी छात्रा की आन की खातिर हत्या के आरोपी चाचा को जेल भेज दिया गया।…


    Spread the love