लालकुआं पहुंची भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की स्नेह संवाद यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

Spread the love

लालकुआं पहुंची भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की स्नेह संवाद यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

लालकुआं आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है भाजपा हर वर्ग को जोड़ने के लिए नई नई तरकीब निकाल रही है क्योंकि भाजपा अब की बार लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने की फिराक में है।इसकी लेकर भाजपा ने पूरे देश में अल्पसंख्यक स्नेह संवाद यात्रा की शुरुआत की है।इधर हल्द्वानी में भी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की स्नेह संवाद यात्रा की शुरुआत की गई यहां यात्रा प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र से निकाली जायेगी।इस यात्रा को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। इधर शनिवार देर शाम लालकुआं पहुची भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की स्नेह संवाद यात्रा का लालकुआं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
बताते चले कि शनिवार को हल्द्वानी से पूरे प्रदेश के लिए शुरू की गई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की स्नेह संवाद यात्रा का लालकुआं पहुचने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य इस्तकार अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली चोराहे पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस मौके वाक्ताओं ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देश पर हल्द्वानी से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की स्नेह संवाद यात्रा की शुरुआत की गई है जो प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी उन्होंने कहा कि नुक्कड़ सभा एंव बैठकों के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में अल्पसंख्यकों को भाजपा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका समापन्न विकास नगर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के लोगों को बिना भेदभाव एकसाथ लेकर चलती है। आज केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार मोदी और धामी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगो के बेहतरी के लिए काम कर रही है। अल्पसंख्यकों के लिए सरकार ने सबसे ज्यादा योजनाएं लागू की हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम सभी अपने समाज के लोगों को इन योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें इनका लाभ दिलाएं।
उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को अभी तक के सत्ताधारी दलों ने टूल्स की तरह इस्तेमाल किया है तथा विपक्षी दलों ने साजिश के तहत भाजपा के खिलाफ मुसलमानों को बरगला रखा है ऐसे में हम मुसलमानों को बताएंगे भाजपा उनके हितों की रक्षा के लिए कैसे काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने सबका साथ सबका विकास का देकर सभी की भलाई के लिए आगे आई है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वर्ग भाजपा के साथ है और 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ पार्टी 400 के ऊपर सीटें जीतेगा।
इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल बाहब कासमी सूफी,प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हूसैन, कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक डां.असलम, प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज खांन, प्रदेश महामंत्री मेहमूद हसन बंजारा, जहीर अंसारी, नफीस खांन, गुलाम नबी गामा, सैय्यद अली नकवी, असलम अंसारी, जमील अहमद, जाकिर अली खान,राजकुमार सेतिया,भाजपा

और पढ़े  चारधाम यात्रा- यात्रा के नाम पर ठगी रोकने के लिए कार्रवाई, एसटीएफ ने 10 फर्जी वेबसाइटें कराईं बंद

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *