BJP: बीजेपी ने 23 राज्यों में चुनाव प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्ति,उत्तराखंड की जिम्मेदारी दुष्यंत गौतम को

BJP: बीजेपी ने 23 राज्यों में चुनाव प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्ति,उत्तराखंड की जिम्मेदारी दुष्यंत गौतम को

भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। बैजयंत पांडा उत्तर प्रदेश के नए प्रभारी होंगे। विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम को पार्टी हाईकमान ने दोबारा जिमेदारी दी है। पार्टी के राष्टीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में सूची जारी की। पूर्व में भी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश प्रभारी थे। उत्तराखंड बीजेपी को लेकर पार्टी हाईकमान ने बड़ा निर्णय लिया है।<strong>BJP: बीजेपी ने 23 राज्यों में चुनाव प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्ति,उत्तराखंड की जिम्मेदारी दुष्यंत गौतम को</strong> कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत वोट हासिल करने की रणनीति पर मंथन करने के लिए पार्टी के 33 प्रमुख दिग्गज राजधानी में जुटे थे। बैठक में हर नेता को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपनी एक कार्ययोजना बताई। बैठक में केंद्र से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पहुंचे थे।

और पढ़े  UP चुनाव 2027: सपा ने पांच सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, कैराना से नाहिद हसन को बनाया उम्मीदवार, देखें..
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही…