मोटाहल्दू: विक्रम में लादकर ले जाये जा रहे थे सागौन के दस गिल्टे,वन विभाग की टीम ने चालक को पकड़ा

मोटाहल्दू: विक्रम में लादकर ले जाये जा रहे थे सागौन के दस गिल्टे,वन विभाग की टीम ने चालक को पकड़ा

भाखड़ा रेंज से लकड़ी चोरी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि लकड़ी तस्करों ने तराई केंद्रीय वन प्रभाग में हल्द्वानी रेंज की मोटाहल्दू बीट से सौगान का पेड़ काट दिया। सुबह वन विभाग की टीम ने सागौन के दस गिल्टे लदा विक्रम पकड़ा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बुधवार सुबह 4:10 बजे तराई केंद्रीय वन प्रभाग हल्द्वानी के वनक्षेत्राधिकारी आनंद कुमार टीम के साथ गश्त पर थे। टीम जब गन्ना सेंटर से मोटाहल्दू जाने वाली सड़क पर पहुंची तो एक विक्रम आता दिखाई दिया। टेपों को रोका तो उसमें सागौन के 10 गिल्टे लदे थे। टीम ने चालक आकाश निवासी गांधीनगर को पकड़ लिया। उसने बताया कि वह मोटाहल्दू बीट के प्लाट संख्या 144 से सागौन का पेड़ काटकर ला रहा है। रेंजर ने बताया कि वाहन सीज कर वन परिसर हल्द्वानी में खड़ा कर दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  हरिद्वार: उत्तराखंड-यूपी के 6 जिलों के किसानों के लिए जरूरी खबर, 19 दिन बंद रहेगी ऊपरी गंगनहर
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    केबीसी के मंच पर पहुंचे दून के लोकेंद्र: बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बिग बी को भेंट की पहाड़ी टोपी

    उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हुए दून निवासी लोकेंद्र सोनी ने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पहाड़ी टोपी पहनकर प्रदेश…