9 दिन से चल रहा अनुष्ठान हुआ पूरा, सरयू तट पर श्रीराम नाम महायज्ञ की पूर्णाहुति

Spread the love

9 दिन से चल रहा अनुष्ठान हुआ पूरा, सरयू तट पर श्रीराम नाम महायज्ञ की पूर्णाहुति

सरयू तट पर श्रीराम नाम महायज्ञ की पूर्णाहुति आज होगी। इसी के साथ 9 दिन से चल रहा अनुष्ठान पूरा हो जाएगा। इन अनुष्ठान में 17 जनवरी से 1008 कुंज में नेपाल के 21 हजार नाम जापक संकीर्तन कर रहे हैं।
सरयू तट पर राम मंदिर निर्माण के संकल्प की पूर्ति के लिए आयोजित श्रीराम नाम संकीर्तन महायज्ञ की पूर्णाहुति गुरुवार को होगी। नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारम्भ 17 जनवरी को हुआ था। इस महायज्ञ में 1008 कीर्तन कुंजों में नेपाल से आए 21 हजार नाम जापक संकीर्तन कर रहे हैं। इसके साथ ही यहां छह सौ से अधिक दम्पति श्रीराम नाम यज्ञ में आहुतियां भी दे रहे हैं। 1008 शिवलिंग स्थापित कर प्रतिदिन रुद्राभिषेक का भी अनुष्ठान चल रहा है।
इस महायज्ञ के आयोजक नेपाली बाबा आत्मानंद महाराज ने बताया कि उनके गुरुदेव बगही बाबा स्वामी रामनारायण दास महाराज भी श्रीराम नाम यज्ञ के प्रति समर्पित थे। उन्होंने अयोध्या में तीन बार इस महायज्ञ का आयोजन किया था। उसी कड़ी में दूसरी बार यह आयोजन उनके द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव से लोक कल्याण के साथ देश में शांति स्थापित होगी और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इस मौके पर उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के रूप में हंसराज दास ऊर्फ नागा बाबा के नाम का ऐलान किया और कंठी चादर भेंट कर आशीर्वाद भी दिया।
इस कड़ी में निर्वाणी अखाड़ा हनुमानगढ़ी के निवर्तमान महंत धर्मदास, महंत सूरज दास, महंत परशुराम दास, महंत कृपालु दास महंत सीताराम दास त्यागी, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व भाजपा के अन्य नेताओं ने भी उत्तराधिकारी महंत को शुभकामना दी। इस महायज्ञ में पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी हिस्सा लिया था।

और पढ़े  Noida: लखनऊ से नोएडा की पहली फ्लाइट फुल, 15 जून को सुबह उड़ान भरेगा विमान, नियमित सेवाएं जुलाई से

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या:- पर्यावरण दिवस पर मां शांति सेवा फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण।

    Spread the love

    Spread the love     विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साकेत महाविद्यालय के फुटपाथ पर जनहित में मां शांति सेवा फाउंडेशन व कर्मचारी परिषद ने औषधि एवं छायादार वृक्षों…


    Spread the love

    भीषण हादसा: 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, नहीं पहना था हेलमेट

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा स्थित जमुनापार थाना क्षेत्र में दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गईं। हादसे में तीन तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *