अयोध्या: संविधान कमजोर करने की कोशिश में लगी है BJP : सांसद अवधेश 

 

डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सपा कार्यालय पर शनिवार को विचार गोष्ठी हुई। इस मौके पर सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहेब के संविधान को कमजोर करने की कोशिश में लगी है। यह सिर्फ संविधान पर हमला नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर सीधा प्रहार है।

कहा कि डॉ. आंबेडकर का संविधान हर नागरिक के अधिकारों का संरक्षक है। इसे बचाने के लिए जनता को जागरूक होना होगा। बाबा साहेब ने समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए जो व्यवस्था बनाई, आज उसे खतरे में डालने वाली ताकतों से सतर्क रहना जरूरी है। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय और समानता की जो मशाल जलाई, समाजवादी पार्टी उसी विचारधारा की सच्ची वारिस है। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय, वरिष्ठ नेता अनूप सिंह, सरोज यादव, प्रवक्ता लवलेश पांडेय, जगन्नाथ यादव आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा
  • Related Posts

    UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अधिकांश के नतीजे आ गए हैं। भाजपा के हिस्से अधिक सीटें आई हैं। सपा ने कई सीटों पर भाजपा को टक्कर…

    आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा, जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में ऐन वक्त की तैयारी पर वर्षों का जमीनी संघर्ष भारी…