अयोध्या- अवैध खनन रोकने गए नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश को डंपर से कुचलने का प्रयास

 

क्षेत्र के ओहरपुर वार्ड में अवैध खनन रोकने गए नगर पंचायत अध्यक्ष पर डंपर चढ़ाकर मारने की कोशिश हुई। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई और स्थानीय पुलिस-प्रशासन को जानकारी दी। मौके पर आई पुलिस दो लोगों को कोतवाली लाई है। घटना के बाद से अध्यक्ष के समर्थकों में आक्रोश है।

नगर पंचायत क्षेत्र के ओहरपुर वार्ड के पास पिछले कई दिनों से बिना अनुमति रात के अंधेरे में सरकारी भूमि व तालाब की जमीन से करीब 10 फीट तक मिट्टी खनन का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को मामला तहसील प्रशासन, कोतवाली और खनन विभाग में पहुंचा है। तालाब की भूमि गाटा संख्या तीन में पिछले कई दिनों से पोकलैंड व जेसीबी से खोदाई की जा रही थी।

शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय राना ने इसका विरोध किया। उनका आरोप है कि चालक ने उनके ऊपर डंपर चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। भागकर उन्होंने जान बचाई और पुलिस, एसपी ग्रामीण, खनन विभाग और उप जिलाधिकारी को सूचना दिया। मौके पर पुलिस आई तो चालक वाहन सहित भाग निकले। अवैध खनन में सहयोगी दो लोगों को पकड़कर कोतवाली लाया गया है।

अध्यक्ष पर हमले की जानकारी से उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, सभासद आदि कोतवाली पहुंचे। बगैर प्रस्ताव और अनुमति के तालाब की भूमि पर अवैध खनन करने व जानलेवा हमले के मामले में तहरीर दी। लेखपाल भीम सिंह और खनन निरीक्षक चंद्रशेखर पाठक ने मौके की जांच की।

अधिशासी अधिकारी अंजू यादव ने बताया कि तालाब की भूमि पर खनन के लिए कोई प्रस्ताव और अनुमति नहीं हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। खनन निरीक्षक चंद्रशेखर पाठक ने बताया कि कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है।

और पढ़े  आज वाल्मीकि जयंती: UP में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय
  • Related Posts

    UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अधिकांश के नतीजे आ गए हैं। भाजपा के हिस्से अधिक सीटें आई हैं। सपा ने कई सीटों पर भाजपा को टक्कर…

    आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा, जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में ऐन वक्त की तैयारी पर वर्षों का जमीनी संघर्ष भारी…