Bihar: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

बिहार के किशनगंज जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य मार्ग पर नेहरू कॉलेज के सामने सड़क निर्माण कंपनी के कैंप के पास हुआ।

 

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार रात करीब 8 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल तीसरे युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान बेलवा पूरब बस्ती निवासी साहब बाबू (19 वर्ष) और नूर दिल (14 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल युवक भी बेलवा, किशनगंज का ही रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बहादुरगंज से अपने घर किशनगंज लौट रहे थे।

 

टेंट हाउस के काम से लौट रहे थे युवक

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों मृतक युवक सुबह बहादुरगंज टेंट हाउस का काम करने गए थे और रात में काम खत्म कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष दिलशाद आलम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  बिहार: परिचारी अभ्यर्थियों का आंदोलन, सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा

इलाके में पहले भी हो चुके हैं हादसे

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इलाके में अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। करीब 15 दिन पहले भी इसी स्थान पर एक अन्य सड़क दुर्घटना में बहादुरगंज निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी और डर का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    बिहार में बाढ़: NASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार की भयावह तस्वीर…

    नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, गोपालगंज, वैशाली और मुजफ्फरपुर के कई गांव डूब चुके हैं। लोग…

    बिहार: ससुराल में दामाद को जंजीर से बांधकर पीटा, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, शरीर पर मिले चोट के निशान

    किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल टोला डोहर निवासी अकील अख्तर को उनके ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के अनुसार,…