Bihar-: बिहार एआई समिट कार्यक्रम में खूब हुआ हंगामा, युवाओं को इस बात से थी नाराजगी

Spread the love

राजधानी पटना के उर्जा ऑडिटोरियम में आज बिहार एआई समिट का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में न सिर्फ बिहार के बल्कि अन्य राज्यों के भी युवा और युवतियां  हिस्सा लेने के लिए पटना के  उर्जा ऑडिटोरियम पहुंचे थे। सुबह से ही सैकड़ो युवकों की भीड़ लगी हुई थी। 11:00 बजते-बजते युवक हल्ला करने लगे।

AI समिट में आए युवाओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एआई समिट में शामिल होने आए युवाओं का आरोप था कि उन्हें अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। अलग-अलग राज्यों से आए युवकों ने कहा कि एक महीना पहले से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि अभी रजिस्ट्रेशन बंद किया गया है। रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनसे ₹1500 भी लिए गए, लेकिन अब उन्हें अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। सीएम सम्राट चौधरी का  विरोध करते हुए युवाओं ने कहा कि अगर बैठाने की व्यवस्था नहीं थी तो फिर एक महीना पहले से रजिस्ट्रेशन क्यों कराया जा रहा था। उन्होंने कहा कि अगर व्यवस्था नहीं है तो फिर मेरे पैसे वापस किए जाएं। हालांकि वहां मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई शिफ्ट में कार्यक्रम है और अंदर बैठने की जगह नहीं है इसलिए इनको रोका गया है। अंदर में बैठे लोग जब बाहर निकलेंगे तब यह लोग अंदर जा पाएंगे।

 

हालांकि वहां पर मौजूद अन्य युवकों ने बताया कि चुकी अंदर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सम्बोधन हो रहा है, इसलिए नारेबाजी करने वाले युवकों को अंदर जाने से मना किया गया है। कुछ युवा यह भी कह रहे थे कि कुछ भीड़ में कुछ लड़के कॉकरोच जनता पार्टी का नारा भी लगा रहे थे, इसलिए उसे भीड़ को अंदर जाने से रोक दिया गया था।

और पढ़े  Bihar: जिस सड़क से गुजरते हैं मंत्री-अधिकारी, वहां 28 साल से मंदिर में चल रहा स्कूल

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: न्यायिक जांच में उजागर हुआ पुलिस का अपराध, भरत तिवारी के एक परिजन को नौकरी, परिवार को मदद भी

    Spread the love

    Spread the loveसिस्टम के खिलाफ लड़ने वाले भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर हुआ था। एक तरह से यह बात बिहार सरकार ने स्वीकार कर ली है। पहले इस कांड के…


    Spread the love

    Bihar- भावुक कर देगी लक्ष्मी की कहानी- पैरों से लिखती है अपनी तकदीर, शिक्षिका बनने का सपना

    Spread the love

    Spread the loveकटिहार के हसनगंज की कक्षा चार की छात्रा लक्ष्मी जन्म से दोनों हाथों से वंचित हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शारीरिक कमी को पढ़ाई की राह में बाधा नहीं…


    Spread the love