बिहार: वरिष्ठ पत्रकार की अंडा फैक्टरी में पीट-पीटकर हत्या,पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के राधानगर में एक अंडा फैक्टरी में वरिष्ठ पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप फैक्टी में काम करने वाले एक दंपती पर लगा है। घटना के बाद से दोनों फरार बताए जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को अररिया जिले के नरपतगंज निवासी अंडा कारोबारी राधानगर स्थित फैक्टरी पर पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि उन्हें अंडा लेने थे। लेकिन फैक्टरी का ताला लगा हुआ था और कंपनी के कार्यालय के बाहर खून के निशान थे। सीढी से चढ़कर अंडा कारोबारी ने देखा तो अंदर वरिष्ठ पत्रकार महाशंकर पाठक की लाश पड़ी थी। जहां हत्या की घंटना को अंजाम दिया गया, यह अंडा फैक्टरी महाशंकर पाठक की थी। उनकी खून से लथपथ लाश कार्यालय के अंदर जमीन पर पड़ी थी। घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन नेपाल के विराटनगर जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

महाशंकर पाठक एक वरिष्ठ पत्रकार और प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। वह आर्यवर्त, सौभाग्य मिथिला, राष्ट्रीय प्रसंग पत्रिका आदि में कार्य कर चुके थे। साथ ही उनके द्वारा लिखित कई रचनाएं प्रकाशित हो चुकी है। घटना के बाद से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। वहीं, दूर-दूर से परिवार को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंच रहे है।

और पढ़े  बिहार: एनएच-31 पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी, घंटों बाधित रहा यातायात
  • Related Posts

    बिहार: पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, अंजनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पैर में मारी गोली

    बिहार की राजधानी पटना में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण बीघा रोड पर शनिवार को पुलिस और हथियारबंद अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हत्या के मामले में…

    बिहार: जदयू ने विधायक अनंत सिंह को पार्टी से निकाला,इस वजह से पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    बिहार की राजनीति में जदयू ने अनंत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित करते हुए प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त…