Bihar New CM: भाजपा के पहले CM की रेस में अब कौन-कौन? कल किसकी किस्मत खुलेगी,आज होगा फैसला

Spread the love

बिहार की राजनीतिक फिजाओं में अभी बस एक ही चर्चा चल रही है कि आखिर कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? वैसे तो सीएम रेस में कई नाम हैं, लेकिन आज की तारीख में फिर से सम्राट चौधरी सबसे आगे चल रहे हैं। इसका सीधा प्रमाण यह है कि शाम में अचानक उनके आवास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं मीडिया को भी एक परिधि के बाहर तक प्रतिबंधित कर दिया गया।

सोमवार को दिन भर रही गहमागहमी और होती रही मुलाकातें 
सम्राट चौधरी के आवास पर सोमवार सुबह से ही गहमागहमी बनी थी। सबसे पहले उनकी बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर हुई। वहां करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। सीएम हाउस से बाहर निकलने के बाद जदयू नेता ललन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर पहुंचे। वहां आधे घंटे की मंत्रणा के बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी में सवार होकर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बंगले पर पहुंचे, जहां उनलोगों ने काफी देर तक बातचीत की। सूत्रों ने बताया कि जदयू के दोनों नेताओं ने अपने मंत्रियों की लिस्ट भाजपा को सौंप दी।

विधायक दल की बैठक में होगा फैसला
कैबिनेट की बैठक के बाद आज दोपहर होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक एलान किया जाएगा। हालांकि राजनीतिक पंडितों का मानना है कि नाम तय हो चुका है, बस घोषणा बाकी है। आज राज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पटना पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावे गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण के ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

और पढ़े  Bihar:- गंगा में डूबीं सात बच्चियां, 3 के शव मिले, एक की तलाश जारी, सावन की सोमवारी पर मचा कोहराम

मुख्यमंत्री के रेस में 8 प्रमुख चेहरे
मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद के लिए 8 नामों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। भाजपा इस बार किसी ऐसे चेहरे को सामने लाना चाहती है जो जातिगत समीकरणों को साधने के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं में भी लोकप्रिय हो। जानिए कौन से 6 नाम हैं रेस में? वजह भी जानिए।

  • बिहार की राजनीति में बड़ा पिछड़ा चेहरा होने के कारण वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी।
  • सदन का लंबा अनुभव और सवर्ण वोट बैंक पर पकड़ के कारण उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा।
  • केंद्रीय राजनीति का अनुभव और संगठन में मजबूत पैठ होने के कारण केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय।
  • युवा चेहरा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और साफ-सुथरी छवि होने के कारण जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह।
  • वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का अनुभव होने के कारण संजय जायसवाल।
  • अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले, चार बार के विधायक रहे, संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले लो प्रोफाइल के होकर भी जमीन से जुड़े दीघा के विधायक संजीव चौरसिया।
  • अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले, सरसों तेल के व्यवसायी और बिना राजनैतिक पृष्ठभूमि के जहानाबाद से एमएलसी बने प्रमोद चंद्रवंशी।
  •   तीन बार के विधायक रहे और पहली बार मंत्री बनने वाले खजौली विधान सभा, मधुबनी के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान किस रास्ते जाना होगा आसान?
मुख्यमंत्री आवास से निकलकर राज्यपाल भवन के अंदर जाने का रास्ता बना है। चारों तरफ से रास्ते का घेराबंदी किया गया है। बेली रोड से राजभवन नया सचिवालय से राजभवन और संजय गाँधी जैविक उद्यान के गेट नंबर 2 से राजभवन आने के तमाम आम रास्ते बंद रहेंगे। अति विशिष्ट लोगों के आने की ही अनुमति होगी, इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। आम लोगों को हवाई अड्डा होते हुए डुमरा चौकी तथा इको पार्क होते हुए हार्डिंग रोड जाने की अनुमति होगी।

और पढ़े  बिहार में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत,पांच गंभीर

Spread the love
  • Related Posts

    बिहार में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत,पांच गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम चंपारण जिले के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर…


    Spread the love

    Bihar: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत के बाद छोड़े गए तेजस्वी, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी हमारी लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveपटना में छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकला आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। पुलिस ने…


    Spread the love