Bihar: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कई घायल

Spread the love

 

 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोतीपुर बाजार के वार्ड संख्या-13 में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।

घटना रात में तब हुई जब सभी लोग गहरी नींद में थे। अचानक लगी आग के कारण घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि स्थानीय लोग सहायता के लिए पहुंचे, लेकिन आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया। पूरा मोहल्ला घटना के बाद से दहशत और शोक में डूबा है।

हादसे में ललन शाह का परिवार पूरी तरह प्रभावित हुआ। आग में पति-पत्नी सहित दो मासूम बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, घायल होने वालों में लालबाबू प्रसाद कुमार (55), साक्षी कुमारी (14), पुष्पा कुमारी (48) और माला देवी (42) शामिल हैं। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में चल रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर राहत एवं जांच में जुट गए। एसडीपीओ वेस्ट टू सुचित्रा कुमारी ने बताया कि आग में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। प्रारंभिक जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। यह दर्दनाक हादसा पूरे इलाके में गहरी सनसनी और शोक का माहौल पैदा कर गया है।

और पढ़े  Bihar- छपरा हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट, ड्रोन-सीसीटीवी से 350 उपद्रवियों की हुई पहचान

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: ’10 लाख दो, वरना वीडियो वायरल कर दूंगा’, सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल

    Spread the love

    Spread the loveमुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है। इस शातिर ने महिला को ब्लैकमेलिंग के जरिए…


    Spread the love

    Bihar- छपरा हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट, ड्रोन-सीसीटीवी से 350 उपद्रवियों की हुई पहचान

    Spread the love

    Spread the loveसारण जिला मुख्यालय छपरा समेत जिले के अन्य प्रखंडों में 25 जुलाई को बंद और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी, पथराव तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने…


    Spread the love