Bihar: बिहार में सचिव और प्रधान सचिव सहित बदले गए कई DM, चर्चित आईएएस अधिकारी अभिलाषा शर्मा का भी तबादला

Spread the love

बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। कई जिलों के डीएम बदले गये हैं। इसके साथ ही सचिव और प्रधान सचिव का भी तबादला किया गया है।

 

जानिए किस महिला आईएएस अधिकारी को किस जिले की मिली जिम्मेदारी 
बिहार की चर्चित और 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अभिलाषा शर्मा को औरंगाबाद जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वह अरवल की डीएम थीं। 2018 बैच की आईएएस अधिकारी अमृषा बैस को अरवल का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह ऊर्जा विभाग, बिहार, पटना की विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थी। 2018 बैच की आईएएस अधिकारी साहिला को बक्सर का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह प्राथमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार की निदेशक के पद पर पदस्थापित थी। 2018 बैच की आईएएस अधिकारी प्रतिभा रानी को शिवहर का डीएम बनाया गया है। अब तक वह  बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी, पटना की  परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रही थी। इसके साथ ही वह  जल-जीवन-हरियाली, ग्रामीण विकास विभाग की मिशन निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाल रही थी।

सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के निदेशक भी बने डीएम 
2018 बैच के आईएएस अधिकारी वैभव श्रीवास्तव को सारण का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के निदेशक पद पर पदस्थापित थे। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विनोद दूहन को अररिया का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह खान एवं भू-तत्व विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक रंजन को मधेपुरा का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक के पद पर पदस्थापित थे। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी शेखर आनन्द को शेखपुरा का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह  तकनीकी विकास, उद्योग विभाग, बिहार के निदेशक के पद पर पदस्थापित थे। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी नितिन कुमार सिंह को कैमूर का डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वह कृषि विभाग, बिहार के निदेशक के पद पर पदस्थापित थे।

और पढ़े  Bihar- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को कुचला, 3 की मौत

बेगूसराय जिला के भी बदले गए डीएम 
2012 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीकान्त शास्त्री अब बेगूसराय के डीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में वह औरंगाबाद में डीएम की जिम्मेदारी संभल रहे थे। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी  तरनजोत सिंह अब  पश्चिम चम्पारण, बेतिया के डीएम बनाए गए हैं। अब तक वह मधेपुरा के डीएम थे। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को सीवान कि जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में शिवहर के जिला पदाधिकारी थे।  2018 बैच के आईएएस अधिकारी आशुतोष द्विवेदी को कटिहार का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। वह अब तक भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ-साथ वह आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी और परिवहन विभाग के राज्य परिवहन आयुक्त की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभल रहे थे।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: न्यायिक जांच में उजागर हुआ पुलिस का अपराध, भरत तिवारी के एक परिजन को नौकरी, परिवार को मदद भी

    Spread the love

    Spread the loveसिस्टम के खिलाफ लड़ने वाले भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर हुआ था। एक तरह से यह बात बिहार सरकार ने स्वीकार कर ली है। पहले इस कांड के…


    Spread the love

    Bihar- भावुक कर देगी लक्ष्मी की कहानी- पैरों से लिखती है अपनी तकदीर, शिक्षिका बनने का सपना

    Spread the love

    Spread the loveकटिहार के हसनगंज की कक्षा चार की छात्रा लक्ष्मी जन्म से दोनों हाथों से वंचित हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शारीरिक कमी को पढ़ाई की राह में बाधा नहीं…


    Spread the love