बिहार: आईएएस अधिकारी हरजोत कौर का विवादित बयान ‘फ्री कंडोम’ पर बुरी फंसीं, महिला आयोग ने मांगा जवाब.

बिहार: आईएएस अधिकारी हरजोत कौर का विवादित बयान ‘फ्री कंडोम’ पर बुरी फंसीं, महिला आयोग ने मांगा जवाब.

बिहार महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक और आईएएस अधिकारी हरजोत कौर भामरा अपने विवादित बयान के चलते बुरी तरह फंस गई हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने उन्हें अनुचित और अत्यधिक आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए स्पष्टीकरण मांगा है। हरजोत कौर को सात दिन के भीतर जवाब देना होगा। दरअसल, जब बिहार की छात्रा ने पूछा कि सरकार सैनिटरी पैड मुफ्त में क्यों नहीं दे सकती, तो हरजोत कौर भामरा ने जवाब दिया कि कल, आप परिवार नियोजन की आयु प्राप्त कर लेंगे और आप उम्मीद करेंगे कि सरकार ‘निरोध’ (कंडोम) प्रदान करेगी। हर चीज मुफ्त में नहीं दी जा सकती। मामले में आईएएस अधिकारी ने माफी भी मांग ली है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद प्रकट करती हूं। मेरा इरादा किसी को अपमानित करने या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

नीतीश कुमार बोले

IAS हरजोत कौर के विवादित बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि आज सुबह हमें इस बारे में जानकारी मिली कि IAS हरजोत कौर ने ऐसा कुछ बोल दिया है जिससे महिलाओं को बुरा लगा है। मैंने मामले की पूरी जानकारी ली है। हम सभी चीजों को देख रहे हैं और अगर कुछ भी गलत होगा तो कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  बिहार: शिक्षकों ने किया शर्मिन्दा…छात्राओं से छेड़खानी के मामले में दो शिक्षक नौकरी से बर्खास्त
  • Related Posts

    प्रशांत किशोर को झटका: जन सुराज के घोषित प्रत्याशी ने टिकट नकारा, किसपर लगाया आरोप? स्वतंत्र लड़ने का एलान

    तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज के प्रत्याशी उम्मीदवार भूषण कुमार झा के बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। भूषण झा ने 25 सितंबर को शहर के…

    बिहार की विवाहिता का झारखंड के जंगल में मिला शव: पति पर जताई थी हत्या की आशंका, 6 दिन बाद सच आया सामने

    पटना जिले के पालीगंज की एक विवाहिता का शव झारखंड के जंगल से बरामद हुआ है। परिजनों ने दहेज को लेकर पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप…