Bihar: चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख लोगों के जारी किए नाम,इस लिंक से ढूंढ़े अपना विवरण

Spread the love

 

 

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद हटाए गए 65 लाख वोटरों का विवरण पब्लिक डोमेन में जारी कर दिया है। 01 अगस्त को जारी विशेष गहन पुनरीक्षण के ड्राफ्ट में यह नाम नहीं थे, जिनके कारण विपक्षी दल चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे थे। रविवार से बिहार में इसी मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव यात्रा पर निकले थे। जिस दिन यह यात्रा शुरू हुई, उसी दिन दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ने संवाददाता सम्मेलन में वोट चोरी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। अब अगले दिन सुबह-सुबह सभी 65 लाख वोटरों की सूची जारी कर दी गई है।

 

देखिए, कैसे देखें हटे मतदाता अपना लिंक
भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण में डिलीट हुए वोटरों की सूची बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जारी कराई है, जैसे वोटर लिस्ट और बाकी जानकारी जारी की गई थी। बिहार चुनाव से पहले विपक्षी दल इस मुद्दे पर हंगामा करते रहे थे और सोमवार को सुबह ही इस हंगामे को शांत करने के लिए आयोग ने यह बड़ा कदम उठा लिया। इसके बाद अब देखना है कि इन 65 लाख में से कितने लोग आपत्ति के लिए सामने आते हैं, क्योंकि दावा-आपत्ति की प्रक्रिया इस सूची के जारी होने के पहले से चल रही थी। फिलहाल सूची देखने के लिए यह लिंक पेस्ट करें- https://ceoelection.bihar.gov.in/index.html


Spread the love
और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?
  • Related Posts

    Bihar- पोल्ट्री फार्म की गंध ने ली नवजात की जान, मौत के बाद प्रशासन की खुली नींद,जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveसारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव में संचालित अवैध पोल्ट्री फार्मों से फैल रही दुर्गंध के कारण 30 दिन के एक नवजात शिशु की गुरुवार…


    Spread the love

    Bihar: जवान के साथ पकड़ाई महिला सिपाही, पति ने गंदा काम करते देखा तो क्या किया? जानिए ..

    Spread the love

    Spread the loveदरभंगा पुलिस में तैनात दो सिपाहियों के बीच अवैध संबंध का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया। दोनों को महिला सिपाही के पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर…


    Spread the love