भीषण सड़क हादसा: 8 लोगों की मौत, गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी, ट्रक ने मारी टक्कर

 

पटना में भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके हो गई। इनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। घटना शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिगरियावा स्टेशन के पास हिलसा-दनियावां रोड पर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह ट्रक और टेम्पो के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

त्रिवेणी में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे
मृतकों की पहचान नालंदा जिले के मलावा गांव के निवासियों के रूप में हुई है। सभी लोग टेम्पो से फतुहा के त्रिवेणी में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हिलसा-दानियावां रोड पर ट्रक ने टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

और पढ़े  बिहार की विवाहिता का झारखंड के जंगल में मिला शव: पति पर जताई थी हत्या की आशंका, 6 दिन बाद सच आया सामने
  • Related Posts

    बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, 3 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

    पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज प्रखंड में गंडक नदी के दबाव के बीच सरेया पंचायत के पांडेय टोला के पास मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रिंग बांध टूट…

    बिहार: परिचारी अभ्यर्थियों का आंदोलन, सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा

    पटना में मंगलवार को बिहार परिचारी संघ के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे है। बिहार कार्यालय परिचारी (विशिष्ट) समूह-‘घ’ के अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान के गेट नंबर-10…