पटना में सड़कों पर उतरे किसान कर रहे प्रदर्शन, सरकार पर जमीन कब्जा करने का लगा रहे आरोप

Spread the love

 

संयुक्त किसान मोर्चा अपनी मांगों को लेकर आज प्रदर्शन कर रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व बक्सर के सांसद और किसान नेता सुधाकर सिंह कर रहे हैं। इनका कहना है कि ये लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करेंगे, लेकिन किसान बुद्धा पार्क से पटना जंक्शन होते हुए प्रदर्शनकारी जैसे ही डाकबंगला चौराहा पहुंचे, इससे पहले ही पुलिस ने उनको रोकने के लिए बैरिकेटिंग लगा दी। प्रदर्शनकारी बैरिकेटिंग को तोड़ते हुए आगे बढने की कोशिश करने लगे, तब पुलिस को मजबूरन बल का प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने पटना जंक्शन से डाकबंगला की तरह से आने और उस तरफ जाने के रास्ते को ब्लॉक कर दिया है। फिलहाल  डाकबंगला चौराहा पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिहार सरकार जबरन उनकी जमीन का अधिग्रहण कर रही है, लेकिन मुआवजा 2014 की दर पर दिया जा रहा है। उनकी मांग है कि मुआवजा मौजूदा बाजार दर के अनुसार मिलना चाहिए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिहार सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसानों की जमीन सरकार अधिग्रहण करे लेकिन मुआवजा आज की तारीख के अनुसार भुगतान करे, लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है।


Spread the love
और पढ़े  भारत की वह जगह, जहां 14 अगस्त की रात फहराया जाता है तिरंगा,; जानिए..
  • Related Posts

    Bihar:- गंगा में डूबीं सात बच्चियां, 3 के शव मिले, एक की तलाश जारी, सावन की सोमवारी पर मचा कोहराम

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में लापता चार बच्चियों में से तीन के…


    Spread the love

    Bihar मंदिर में भगदड़:- लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत-कई घायल, प्रशासन क्या बोला?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। इस घटना में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के घायल…


    Spread the love