Bihar: राजद नेता की हत्या से मचा हड़कंप, अपराधियों ने मारी दोनों आंखों में गोली

 

 

बिहार के वैशाली में राष्ट्रीय जनता दल के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली में हुई। सोमवार मध्य रात्रि राजद के प्रखड महासचिव शिव शंकर सिंह (55) अपने पुराने घर भैरोपुर से पकौली में बने नए घर जा रहे थे, इसी दौरान पहले घात से लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी। शिव शंकर सिंह को चार गोली मार दी गई। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

अपराधियों ने चार गोलियां मारी
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मृतक को कुल चार गोलियां मारीं, जिनमें दो गोली आंखों में और एक पीठ में लगी थी। मृतक करीब दो साल पहले ही बिजली विभाग से सेवानिवृत्त होकर घर लौटा था और वर्तमान में ज़मीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था। मृतक अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियों को छोड़ गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि शिव शंकर सिंह की किसी से दुश्मनी नहीं थी, फिर भी किसने इस वारदात को अंजाम दिया? यह जांच का विषय है। मृतक पिछले तीन वर्षों से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बिदुपुर प्रखंड के प्रखंड महासचिव के पद पर कार्यरत थे।

और पढ़े  बिहार: मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रमुख पति घायल, दो बाइक से आए चार अपराधियों ने की फायरिंग
  • Related Posts

    बिहार : फिर हाफ एनकाउंटर, दरोगा पुत्र के हत्यारोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, 2 को लगी गोली

    बिहार के गयाजी में दरोगा के बेटे रानू सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भिक्षा गांव में देर रात करीब…

    नालंदा में मामूली विवाद पर मर्डर: तीन दिन पहले छुट्टी पर घर आया था चालक, भीड़ के बीच सिर में मारी गोली

    बिहार के नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में मंगलवार देर रात गली में बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया।…