Bihar: युवक की हत्या से हड़कंप, पॉश इलाके में घर घुस कर अपराधियों ने मारी गोली

 

 

पटना में अपराधियों ने युवक की हत्या कर दी। रविवार सुबह गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के सरिस्ता बाग मोड़ अपराधियों ने युवक को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। घटना के बाद घायल युवक को परिजन आनन-फानन में पीएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वरीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। मृत युवक की पहचान राज कृष्णा के रूप में की गई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है
इधर, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। सचिवालय एसडीपीओ-1 अनु कुमारी ने बताया कि गर्दनीबाग थाने की पुलिस को रात करीब 9:00 बजे सूचना मिली कि सरिस्ता बाग मोड़ पर एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और खुली जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अपराधी ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया है, उससे इलाके में दहशत है।

 

और पढ़े  प्रशांत किशोर को झटका: जन सुराज के घोषित प्रत्याशी ने टिकट नकारा, किसपर लगाया आरोप? स्वतंत्र लड़ने का एलान
  • Related Posts

    बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, 3 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

    पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज प्रखंड में गंडक नदी के दबाव के बीच सरेया पंचायत के पांडेय टोला के पास मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रिंग बांध टूट…

    बिहार: परिचारी अभ्यर्थियों का आंदोलन, सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा

    पटना में मंगलवार को बिहार परिचारी संघ के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे है। बिहार कार्यालय परिचारी (विशिष्ट) समूह-‘घ’ के अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान के गेट नंबर-10…