Bihar: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पहले फेज में सोनिया गांधी और प्रियंका के साथ ये नाम भी

Spread the love

 

 

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को शामिल किया गया है, जो पहले चरण के मतदान वाली सीटों पर प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। इस सूची में कांग्रेस ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को भी शामिल किया है।

कांग्रेस पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावे कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी प्रचार करेंगे। इनके अलावे सूची में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत कई बड़े राष्ट्रीय नेताओं के नाम हैं। इस सूची में युवा चेहरों को भी जगह दी गई है जिसमें मुख्य रूप से सचिन पायलट, कन्हैया कुमार और इमरान प्रतापगढ़ी को शामिल किया गया है।

कांग्रेस ने पप्पू यादव को भी सूची में किया शामिल 
इस स्टार प्रचारक की सूची में बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह, मीरा कुमार और तारिक अनवर जैसे स्थानीय दिग्गज को भी प्रचार की कमान संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। इन नामों के साथ अधीर रंजन चौधरी,डॉ मीरा कुमार, कृष्ण अल्लावरू, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी,गौरव गोजु, मोहम्मद जावेद, मनोज राम, अलका लांबा, जीतू पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवानी, रंजीत रंजन, राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव, अनिल जयहिंद, राजेन्द्र पाल गौतम, फरकन अंसारी, उदय भानू चीब और सुबोधकांत सहाय शामिल हैं।
पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें 

और पढ़े  Bihar: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत के बाद छोड़े गए तेजस्वी, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी हमारी लड़ाई

Spread the love
  • Related Posts

    बिहार में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत,पांच गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम चंपारण जिले के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर…


    Spread the love

    Bihar: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत के बाद छोड़े गए तेजस्वी, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी हमारी लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveपटना में छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकला आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। पुलिस ने…


    Spread the love