Action: पूर्व मंत्री और विधायक समेत 5 जदयू से निलंबित,CM नीतीश कुमार की पार्टी की बड़ी कार्रवाई

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड ने बड़ा और सख्त एक्शन लिया है। नीतीश कुमार ने बीते शनिवार को अपने 11 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। आज फिर उनकी पार्टी ने पांच और लोगों पर कार्रवाई की है, इनमें गोपाल मंडल का नाम भी शामिल है।

Action: पूर्व मंत्री और विधायक समेत 5 जदयू से निलंबित,CM नीतीश कुमार की पार्टी की बड़ी कार्रवाई

शनिवार को किनपर हुई थी कार्रवाई
जेडीयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने इस निष्कासन का लेटर जारी किया है। जिन प्रमुख नेताओं पर गाज गिरी है, उनमें मुंगेर-जमालपुर के पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, जमुई-चकाई के पूर्व सदस्य विधान परिषद संजय प्रसाद, सीवान-बड़हरिया के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, भोजपुर-बड़हरा के पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह, शेखपुरा-बरबीघा के पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार के अलावा बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल निवासी अमर कुमार सिंह, वैशाली की डॉ. आसमा परवीन, औरंगाबाद के लव कुमार, कटिहार निवासी आशा सुमन, पूर्वी चंपारण के दिव्यांशु भारद्धाज और सिवान के विवेक शुक्ला शामिल हैं। पार्टी का कहना है कि चुनाव में अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

टिकट कटने से नाराज थे गोपाल मंडल
बता दें कि भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे चुके गोपाल मंडल को जनता दल यूनाइटेड ने रविवार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जदयू प्रदेश महासचिव की ओर से रविवार को एक चिट्ठी जारी कर इसकी जानकारी दी गई। गोपाल मंडल गोपालपुर से चार बार विधायक रह चुके हैं। इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था, जिसके बाद वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने पत्र जारी कर गोपाल मंडल पर संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और पार्टी की विचारधारा के विपरीत कार्य करने का दोषी ठहराया। जारी पत्र में कहा गया है कि गोपाल मंडल पार्टी के संगठनात्मक अनुशासन का लगातार उल्लंघन कर रहे थे और बार-बार चेतावनी के बावजूद पार्टी की मर्यादा के अनुरूप आचरण नहीं कर रहे थे। इस कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।

और पढ़े  नालंदा में मामूली विवाद पर मर्डर: तीन दिन पहले छुट्टी पर घर आया था चालक, भीड़ के बीच सिर में मारी गोली

निर्दलीय पर्चा भरने के बाद रोने लगे थे
8 दिन पहले गोपाल मंडल ने निर्दलीय नामांकन किया था। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए गोपाल मंडल रो पड़े थे। समर्थकों को संबोधित करते हुआ कहा कि लड़ाई आर पार की है। नीतीश कुमार को बहका कर मेरा टिकट कटवा दिया गया है। हमसे कोई गलती हुई है तो माफ करते हुए एक बार वोट दीजिए। मैंने कभी गलत नहीं किया है और ना करूंगा।’

  • Related Posts

    बिहार: पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, अंजनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पैर में मारी गोली

    बिहार की राजधानी पटना में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण बीघा रोड पर शनिवार को पुलिस और हथियारबंद अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हत्या के मामले में…

    बिहार: जदयू ने विधायक अनंत सिंह को पार्टी से निकाला,इस वजह से पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    बिहार की राजनीति में जदयू ने अनंत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित करते हुए प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त…