बिहार बोर्ड- 2 से 13 फरवरी तक इंटर और 17 से 25 फरवरी तक मैट्रिक परीक्षा, पहली बार AI का इस्तेमाल करेगा BSEB

Spread the love

 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज मैट्रिक, इंटर एवं विविध परीक्षाओं से संबंधित वर्ष 2026 का वार्षिक कैलेण्डर जारी कर दिया गया है। इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने दी। उन्होंने बताया कि बिहार बोर्ड अब तक एक निश्चित समय पर मैट्रिक, इंटर एवं अन्य परीक्षाओं को कदाचारमुक्त और स्वच्छ माहौल में करा रही है। इस बार दो से 13 फरवरी तक इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जाएगी। वहीं 17 से 25 फरवरी से 10वीं बोर्ड यानी मैट्रिक की परीक्षा ली जाएगी।

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर वैसे भी अब नई सरकार की सोच है कि बिहार में आयोजित होने वाली सभी परीक्षाएं समय पर हों और उसका रिजल्ट भी  समय पर आए ताकि बिहार के बच्चों में पढ़ाई और अपने भविष्य को आत्मविश्वास के साथ उसे विकसित कर सकें।

 

जानिए इंटर परीक्षा का पूरा डिटेल्स
बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी। 2 फरवरी को पहली पाली में बायोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, इकोनॉमिक्स और म्यूजिक, जबकि दूसरी पाली में फिजिक्स, फिलॉसफी, बिजनेस स्टडीज और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा होगी। 5 फरवरी को पहली पाली में फिजिक्स और दूसरी में ज्योग्राफी, बिजनेस स्टडीज और म्यूजिक की परीक्षा ली जाएगी। 6 फरवरी की पहली पाली में अंग्रेजी तथा दूसरी में आई.ए की हिंदी और वोकेशनल की अरबी परीक्षा होगी। 7 फरवरी को पहली पाली में केमिस्ट्री और दूसरी में इंग्लिश तथा एग्रीकल्चर की परीक्षा होगी। 9 फरवरी की पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में वोकेशनल इलेक्टिव पेपर-1 की परीक्षा होगी। 10 फरवरी की पहली पाली में सभी भाषाओं-उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फारसी, पाली, बांग्ला की परीक्षा ली जाएगी, जबकि दूसरी पाली में साइकोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा होगी। 11 फरवरी की पहली पाली में म्यूजिक और वोकेशनल इलेक्टिव पेपर-2, तथा दूसरी पाली में आई.एससी के सुरक्षा, शिक्षा, पर्यटन, रिटेल, होम साइंस सहित आई.ए के गणित, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र की परीक्षाएँ होंगी। 12 फरवरी की पहली पाली में समाजशास्त्र और दूसरी पाली में अकाउंटेंसी, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी की परीक्षा ली जाएगी। 13 फरवरी की पहली पाली में तीनों संकायों की भाषाओं की परीक्षा आयोजित होगी, जबकि दूसरी पाली में कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया एंड वेब टेक, योगा तथा वोकेशनल के विभिन्न ट्रेडों की परीक्षाएं होंगी।

और पढ़े  Bihar- बिहार के 10 जिलों ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात ने नौ लोगों की जान ली, जानिए मौसम?

 

जानिए मैट्रिक परीक्षा का पूरा डिटेल्स 

मैट्रिक परीक्षा 2026 का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी तक किया जाएगा। 17 फरवरी (मंगलवार) को प्रथम पाली में मातृभाषा विषय की परीक्षा होगी, जबकि उसी दिन द्वितीय पाली में भी मातृभाषा की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 18 फरवरी (बुधवार) को प्रथम पाली में गणित की परीक्षा होगी और द्वितीय पाली में गणित विषय की परीक्षा ली जाएगी। 19 फरवरी (गुरुवार) को प्रथम पाली में दूसरे भारतीय भाषा की परीक्षा आयोजित होगी, जबकि द्वितीय पाली में भी द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा होगी। 20 फरवरी (शुक्रवार) को प्रथम एवं द्वितीय दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 21 फरवरी (शनिवार) को प्रथम व द्वितीय पाली में विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी। 23 फरवरी (सोमवार) को प्रथम तथा द्वितीय दोनों पालियों में अंग्रेज़ी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 24 फरवरी (मंगलवार) को प्रथम पाली में वैकल्पिक विषय (जैसे अरबी, फारसी, संस्कृत, मैथिली आदि) की परीक्षा होगी तथा द्वितीय पाली में भी वैकल्पिक विषय की परीक्षा निर्धारित है। अंत में 25 फरवरी (बुधवार) को प्रथम पाली में व्यावसायिक विषय की परीक्षा आयोजित होगी, जबकि इस दिन द्वितीय पाली में कोई परीक्षा नहीं रखी गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: न्यायिक जांच में उजागर हुआ पुलिस का अपराध, भरत तिवारी के एक परिजन को नौकरी, परिवार को मदद भी

    Spread the love

    Spread the loveसिस्टम के खिलाफ लड़ने वाले भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर हुआ था। एक तरह से यह बात बिहार सरकार ने स्वीकार कर ली है। पहले इस कांड के…


    Spread the love

    Bihar- भावुक कर देगी लक्ष्मी की कहानी- पैरों से लिखती है अपनी तकदीर, शिक्षिका बनने का सपना

    Spread the love

    Spread the loveकटिहार के हसनगंज की कक्षा चार की छात्रा लक्ष्मी जन्म से दोनों हाथों से वंचित हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शारीरिक कमी को पढ़ाई की राह में बाधा नहीं…


    Spread the love