Bihar: बेतिया-बगहा हाईवे पर हादसा, 3 लोगों की मौत, 15 घायल, तेज रफ्तार कार ने बारातियों को कुचला

 

बेतिया-बगहा नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात भीषण हादसा में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लोगों की हालत गंभीर है। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के बिशुनूर्वा गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बारातियों के समूह को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी गंभीर रूप से जख्मी लोगों को लौरिया सीएचसी में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की प्रक्रिया जारी है।

लौरिया सीएचसी पहुंचने पर स्थिति एक बार फिर तनावपूर्ण हो गई। घायलों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप है कि इलाज में देरी और अव्यवस्था के कारण बारातियों में आक्रोश फैल गया। हंगामे के दौरान कुछ डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी डर के कारण कमरों में छिप गए, जबकि मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं। इससे अस्पताल परिसर में लंबे समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, शिकारपुर थाना के धूमनगर मटियरिया से बारात बिशुनूर्वा गांव पहुँची थी। रात करीब 9:30 बजे बारात के कई सदस्य नाश्ता कर सड़क पार कर रहे थे, तभी बगहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में मरने वालों में दिनेश कुशवाहा सहित दो अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जबकि बाकी मृतकों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं बारातियों के आक्रोश के सामने पुलिस भी कुछ देर तक बेबस और मूकदर्शक बनी रही। लोगों का कहना है कि पुलिस आरोपी कार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

और पढ़े  बिहार: जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक के बाद मेदांता के आईसीयू में भर्ती
  • Related Posts

    नालंदा में मामूली विवाद पर मर्डर: तीन दिन पहले छुट्टी पर घर आया था चालक, भीड़ के बीच सिर में मारी गोली

    बिहार के नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में मंगलवार देर रात गली में बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया।…

    बिहार: जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक के बाद मेदांता के आईसीयू में भर्ती

    बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक क्षेत्र से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ गई। सीवान में पूजा के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें पटना…