रौनाही पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने ,लॉकअप से आरोपी हुआ फरार

अयोध्या की रौनाही पुलिस की बड़ी लापरवाही उस समय सामने आई जब रौनाही थाना के लॉकअप से एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर रुपए निकालने वाला आरोपी फरार हो गया।इस आरोपी को थाना रौनाही क्षेत्र के सुचिता गंज बाजार मैं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से शाम को करीब 5:00 बजे गांव के लोगों द्वारा सूरज नामक एटीएम इंजीनियर की मदद से पकड़ा गया था। एटीएम के इंजीनियर सूरज ने आरोपी के खिलाफ रौनाही थाने में तहरीर भी दी है।एटीएम इंजीनियर सूरज ने बताया कि एटीएम से धोखाधड़ी से पैसा निकालने का मामला रौनाही लगभग 7 से 8 लोगों के साथ हो चुका है।पैसा निकालते समय मुझे आरोपी संदिग्ध लगा ग्रामीणों की मदद से इसको पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया लेकिन जब हम सब जानकारी लेने थाने में पहुंचे तो वहां पता चला कि आरोपी रात को ही भाग चुका है. वही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने टेलिफोनिक माध्यम से बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द से जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा.अब बडा सवाल यह उठता है कि पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अपराधी भागा कैसे ? क्या आरोपी पुलिस के संरक्षण में ही दे रहा था अपने कारनामों को अंजाम।

और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…