अयोध्या की राम लीला में इस बार राम भक्त मां सबरी का रोल भाग्यश्री निभाएंगी।

अयोध्या कि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष फाऊंडर सुभाष मालिक (बॉबी) ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बोला अयोध्या कि रामलीला में इस वर्ष मां सबरी का रोल निभाएंगी, जानी मानी अभिनेत्री भाग्यश्री भगवान राम भक्त सबरी का रोल भाग्यश्री निभाएंगी। अयोध्या कि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मालिक (बॉबी) जी ने बोला अभिनेत्री जी ने पिछले वर्ष माता सीता का रोल निभाया था। और इस वर्ष राम भक्त मां सबरी का रोल निभा रही हैं।इससे बड़ी खुशी की बात हमारे लिए नही होगी और इस बार और बड़े फ़िल्म स्टार भी नजर आएंगे। जिसकी घोषणा हम जल्दी ही करेंगे। इस वर्ष अयोध्या की रामलीला में मुख्य भूमिकाओं में जो फ़िल्म जगत की महान हस्तियां काम कर रही हैं। अयोध्या कि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मालिक ने बताया अयोध्या कि रामलीला का अयोजन दिनांक 25 सितंबर से 5अक्टूबर 2022 तक अयोध्या में हर वर्ष कि तरह लाइव देख पाएंगे।इस वर्ष अयोध्या कि रामलीला का तीसरा संस्करण होगा। जिसको लाइव दिखाया जाएगा। अयोध्या कि रामलीला में मुख्य भूमिका मे नज़र आएंगे श्री मनोज तिवारी जी सांसद, श्री रवि किशन जी केवट, श्री बिंदुदरसिंह जी हनुमान, श्री गजेंद्र चौहान जी राजा जनक, सुभम मालिक क्रिएटिव डायरेक्टर जनरल सेक्रेटरी, श्री शाहबाज खां जी रावण, श्री राकेश बेदी जी , श्री गुर्फी पटेल जी नारद मुनि, श्री गिरजा शंकर जी दशरथ, कपिल शर्मा शो की बुआ जी उपासना सिंह जी कैकेई, दीक्षा रैना जी सीता, राहुल बुचड़ राम की भूमिका निभाएंगे।

और पढ़े  UP को पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात: बनारस से दिल्ली का सफर होगा हाईटेक, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…