बड़ा हादसा: पटरानी में बरात में जा रही बोलेरो गाड़ी खाई में गिरी,3 की मौत, सात लोग घायल

Spread the love

 

त्तराखंड के नैनीताल स्थित ओखलकांडा ब्लॉक के पटरानी में सोमवार की दोपहर 1.30 बजे बरात में शामिल बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। घायलों को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया।

 

हरीशताल से पटरानी की ओर जा रही थी बरात
स्थानीय लोग सड़क के बदहाल होने के चलते वाहन के खाई में गिरने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद धारी एसडीएम केएन गोस्वामी, खनस्यूं, काठगोदाम पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरात हरीशताल से पटरानी की ओर जा रही थी।

 

 

हादसे में मृतकों के नाम
1- डूंगर राम (65) पुत्र किशन राम निवासी गाजा
2- पनुली देवी (60) पत्नी बालीराम निवासी पटरानी
3- दीवान राम (48) पुत्र राम लाल निवासी गलनी गाजा
4- नंदराम (65) पुत्र रामलाल निवासी पटरानी शामिल हैं।

हादसे में घायलों के नाम
चालक दयाकृष्ण (70) पुत्र पनीराम निवासी पटरानी, बरम राम (58) धर्मराम निवासी गलनी गाजा, पनीराम (40) दीवान राम निवासी पटरानी और बालीराम (70) लछी राम निवासी पटरानी के निवासी हैं।

बारात के वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत के साथ चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतकों को नियमानुसार मुआवजा राशि दी जाएगी। -केएन गोस्वामी, एसडीएम धारी

और पढ़े  देहरादून- बंट रहे दायित्व,नहीं मिल पा रहा वन निगम को मुखिया, प्रदेश में जारी हो चुकी दो लिस्ट

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love