बड़ा हादसा: पटरानी में बरात में जा रही बोलेरो गाड़ी खाई में गिरी,3 की मौत, सात लोग घायल

 

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित ओखलकांडा ब्लॉक के पटरानी में सोमवार की दोपहर 1.30 बजे बरात में शामिल बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। घायलों को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया।

 

हरीशताल से पटरानी की ओर जा रही थी बरात
स्थानीय लोग सड़क के बदहाल होने के चलते वाहन के खाई में गिरने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद धारी एसडीएम केएन गोस्वामी, खनस्यूं, काठगोदाम पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरात हरीशताल से पटरानी की ओर जा रही थी।

 

 

हादसे में मृतकों के नाम
1- डूंगर राम (65) पुत्र किशन राम निवासी गाजा
2- पनुली देवी (60) पत्नी बालीराम निवासी पटरानी
3- दीवान राम (48) पुत्र राम लाल निवासी गलनी गाजा
4- नंदराम (65) पुत्र रामलाल निवासी पटरानी शामिल हैं।

हादसे में घायलों के नाम
चालक दयाकृष्ण (70) पुत्र पनीराम निवासी पटरानी, बरम राम (58) धर्मराम निवासी गलनी गाजा, पनीराम (40) दीवान राम निवासी पटरानी और बालीराम (70) लछी राम निवासी पटरानी के निवासी हैं।

बारात के वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत के साथ चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतकों को नियमानुसार मुआवजा राशि दी जाएगी। -केएन गोस्वामी, एसडीएम धारी

और पढ़े  देहरादून - ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: शराब पीकर वाहन चलाने पर 17 गिरफ्तार, 109 को पूछताछ के लिए थाने लाया गया
  • Related Posts

    देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी का मामला

    सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर असत्य और मानहानिकारक बयान प्रसारित करने के मामले में कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की…

    चमोली: 7 माह बाद भराड़ीसैंण पहुंची सरकार, विस सत्र की तैयारियां पूरी, 31 विधायकों ने लगाए 400 से अधिक सवाल

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मंगलवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करीब सात माह बाद प्रदेश सरकार यहां…