भीमताल- तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से झील में गिरा शिक्षक सुनील कुमार शर्मा, बच्चों के साथ टूर में आया था टीचर,सुरक्षित बाहर निकाला गया ।

भीमताल- तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से झील में गिरा शिक्षक सुनील कुमार शर्मा, बच्चों के साथ टूर में आया था टीचर,सुरक्षित बाहर निकाला गया ।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित एक इंटर कॉलेज के बच्चों का टूर बुधवार को भीमताल घूमने के लिए आया था। बुधवार की सुबह 11 बजे स्कूली बच्चे और शिक्षक भीमताल डैम में झील को लेकर जानकारी ले रहे थे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने शिक्षक सुनील कुमार शर्मा को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से सुंतलन बिगड़ते ही शिक्षक भीमताल झील में गिर गया। शिक्षक के भीमताल झील में गिरते ही अन्य शिक्षकों ने हल्ला मचाकर बाइक सवार युवक को पकड़ लिया।

वहीं झील में डूबते शिक्षक को देख नाव संचालक रफीक उल्ला और सलीम उल्ला ने झील में उतरकर शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकाला। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि बाइक सवार युवक और अन्य लोगों ने बदसुलूकी की। लोगों की सूचना पर पुलिस युवक को लेकर थाने पहुंची। थाने में दोनों पक्षों में आपसी समझौते को लेकर वार्ता चल रही है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर स्थानीय लोगों ने पुलिस से तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़े  उत्तराखंड: HC का फैसला, गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की सुरक्षा को लेकर डीएम लेंगे निर्णय
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…